फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2021: भगवान गणेश के बारे में ये रोचक और खास बातें नहीं जानते होंगे आप, यहां जानें सबकुछ

Fri, 10 Sep 2021 12:05 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
भगवान गणेश के बारे रोचक बातें - फोटो : Istock
हर साल गणेश चतुर्थी का त्योहार भक्तों के लिए खुशियां और नई उमंग लेकर आता है, और भक्तजन इस दिन को गणेश जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं। बप्पा की प्रतिमा को ढोल-नगाड़ों के साथ बड़ी ही धूमधाम के साथ घर, पडालों और मंदिरों में विराजमन किया जाता है और हर कोई गणपति की भक्ति में डूब जाता है। 10 दिन तक चलने वाला ये पर्व हर किसी के लिए बेहद खास होता है और हर तरफ इन दसों दिन बप्पा के नाम का उद्धोष सुनाई पड़ता है। मूर्ति स्थापना के बाद गणपति जी की पूरे विधि-विधान से दस दिन तक पूजा-अर्चना होती है और उन्हें उनके प्रिय मोदक का भोग भी लगाया जाता है और इसके बाद बप्पा का विसर्जन इस उम्मीद के साथ कर दिया जाता है कि गणेश अगले साल जल्दी फिर से आएंगे। तो चलिए इस गणेश चतुर्थी हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
भगवान गणेश के बारे रोचक बातें - फोटो : istock
दूर्वा चढ़ाए जाने वाले एकमात्र देवता
  • अलग-अलग भगवानों को अलग-अलग चीजे अर्पित की जाती है, लेकिन सिर्फ भगवान गणेश ही एकमात्र ऐसे देवता हैं जिन्हें दूर्वा अर्पित किया जाता है। कहते हैं कि अगलासुर नाम का राक्षस ऋषि-मुनियों को जीवित ही निगल जाता था। ऐसे में गणपति जी भी उस राक्षस को निगल गए थे, जिसके कारण उनके पेट में जलन होने लगी और इस जलन को शांत करने के लिए कश्यप ऋषि ने उन्हें दूर्वा चढ़ाई थी। इससे गणेश जी शांत हुए थे।
विज्ञापन

3 of 5
भगवान गणेश के बारे रोचक बातें - फोटो : istock
लिखने की विशेष दक्षता
  • भगवान गणेश को लिखने में कुशल माना जाता है और उन्हे इसके लिए विशेष दक्षता भी हासिल है। जब ऋषि वेदव्यास को किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश थी, जो बिना रूके महाभारत लिख सके। तब ऐसे समय में गणपति महाराज ने ही महाभारत लिखी थी।

4 of 5
भगवान गणेश के बारे रोचक बातें - फोटो : istock
मूषक के बारे में
  • ये बात सभी जानते हैं कि भगवान गणेश की सवारी मूषक है, लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि एक राक्षस को गणपति ने चूहा बना दिया था और फिर उसकी प्रार्थना पर भगवान गणेश ने उसे अपना वाहन बना लिया और तभी से गणेश जी मूषकराज कहलाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भगवान गणेश के बारे रोचक बातें - फोटो : Istock
लाल सिंदूर और मोदक बेहद प्रिय
  • गणेश जी को दो चीजें सबसे ज्यादा प्रिय हैं। पहली मोदक और दूसरा लाल सिंदूर। अगर आप बप्पा को मोदक का भोग लगाते हैं और उन्हे लाल सिंदूर भी चढ़ाते हैं, तो कहा जाता है कि गणपति आपकी मनोकामना पूर्ण करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें