Gandhi Jayanti 2025 Wishes: गांधी जयंती हर साल 2 अक्टूबर को मनाई जाती है। यह दिन महात्मा गांधी, यानी राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी की जयंती के रूप में पूरे देश में बड़ी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाता है। गांधीजी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर, गुजरात में हुआ था। सत्य और अहिंसा के उनके सिद्धांतों ने न केवल भारत की आजादी की लड़ाई को नई दिशा दी, बल्कि पूरी दुनिया को शांति और मानवता का रास्ता दिखाया। संयुक्त राष्ट्र ने भी 2 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस घोषित किया है, जो गांधीजी के विचारों की वैश्विक प्रासंगिकता को दर्शाता है।
गांधी जयंती पर शुभकामनाएं देकर बापू के आदर्शों को याद करें। इस दिन भेजी गई शुभकामनाएं हमें सत्य, त्याग, नैतिकता और अहिंसा की राह पर चलने की प्रेरणा देती हैं। शुभकामनाओं के जरिए हम समाज में शांति और एकता का संदेश फैलाते हैं। गांधी जयंती पर दिए गए संदेश युवा पीढ़ी को गांधीजी के विचारों से जोड़ने का कार्य करते हैं। इस गांधी जयंती के मौके पर सभी को संदेश भेजकर शुभकामनाएं दें।