फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gandhi Jayanti 2025: महात्मा गांधी के 10 अनमोल विचार, जो विदेशों तक हैं लोकप्रिय

Thu, 02 Oct 2025 07:32 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gandhi Jayanti Anmol Vachan:महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर उनके विचारों को साझा करके दुनिया को शांति, सहिष्णुता और नैतिकता का संदेश दिया जा सकता है। यहां महात्मा गांधी के कुछ अनमोल विचार दिए जा रहे हैं जिनका सभी को अनुसरण करना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 11
महात्मा गांधी के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
Gandhi Jayanti Anmol Vachan: देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्तूबर को मनाई जाती है। महात्माा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी है। वह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता थे। उन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए शांति और अहिंसा का मार्ग चुना। जब पूरा देश अंग्रेजों की गुलामी से आक्रोश में था तब गांधी ने इसी आक्रोश को अहिंसा के जरिए आजादी की लड़ाई में झोंक दिया। उनकी विचारधारा, व्यवहार और जीवन जीने की कला दुनियाभर में मशहूर है। भारत ही नही विदेशों में भी गांधी जी सिर्फ भारत के राष्ट्रपिता नहीं, बल्कि बापू और महात्मा के तौर पर जाने जाते हैं। 

उनके अनमोल विचार हमें यह सिखाते हैं कि सत्य और अहिंसा से किसी भी बड़े से बड़े संघर्ष को हल किया जा सकता है। आज जब दुनिया हिंसा, युद्ध, जलवायु संकट और सामाजिक असमानताओं से जूझ रही है, तब गांधीजी के विचार इंसानियत की राह दिखाते हैं।

विदेशों में महात्मा गांधी को एक वैश्विक नेता के रूप में देखा जाता है। अमेरिका में मार्टिन लूथर किंग जूनियर, दक्षिण अफ्रीका में नेल्सन मंडेला और म्यांमार में आंग सान सू ची जैसे नेताओं ने गांधी के विचारों से प्रेरणा ली और अहिंसक आंदोलनों के जरिए बदलाव लाए। महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर उनके विचारों को साझा करके दुनिया को शांति, सहिष्णुता और नैतिकता का संदेश दिया जा सकता है। यहां महात्मा गांधी के कुछ अनमोल विचार दिए जा रहे हैं जिनका सभी को अनुसरण करना चाहिए।

विज्ञापन

2 of 11
महात्मा गांधी के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
डर शरीर का रोग नहीं है, यह आत्मा को मारता है।
महात्मा गांधी
विज्ञापन

3 of 11
गांधी जी के अनमोल वचन - फोटो : Amar Ujala
अपने आपको जीवन में ढूंढना है तो लोगों की मदद में खो जाओ।
महात्मा गांधी

4 of 11
महात्मा गांधी अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
आजादी का कोई अर्थ नहीं है, अगर उसमें गलतियां करने की आजादी शामिल न हों
महात्मा गांधी
विज्ञापन

5 of 11
गांधी जी के अनमोल वचन - फोटो : Amar Ujala
गौरव लक्ष्य पाने के लिए प्रयास करने में हैं, न कि लक्ष्य तक पहुंचने में।
महात्मा गांधी
विज्ञापन

6 of 11
जयंती पर पढ़े बापू के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
कुछ करना है तो प्यार से करें, वरना न करें
महात्मा गांधी
विज्ञापन

7 of 11
महात्मा गांधी अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
क्रूरता का उत्तर क्रूरता से देने का अर्थ अपने नैतिक व बौद्धिक पतन को स्वीकार करना है। 

महात्मा गांधी

8 of 11
महात्मा गांधी अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
नि:शस्त्र अहिंसा की शक्ति किसी भी परिस्थिति में सशस्त्र शक्ति से सर्वश्रेष्ठ होगी।

महात्मा गांधी

9 of 11
महात्मा गांधी अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
स्वास्थ्य ही हमारा सही धन है, सोने और चांदी का मूल्य इसके सामने कुछ भी नहीं।
महात्मा गांधी
 

10 of 11
महात्मा गांधी अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
आंख के बदले आंख पूरे विश्व को अंधा बना देगी।

महात्मा गांधी
विज्ञापन

11 of 11
महात्मा गांधी अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
ताकत शारीरिक शक्ति से नहीं आती है। यह तो अदम्य इच्छाशक्ति से आती है।
महात्मा गांधी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें