Hotel
- फोटो : iStock
कहां ठहरेंगे बाइडेन, ऋषि सुनक समेत मेहमान
भारत सरकार ने सम्मेलन में शामिल हो रहे मेहमानों के लिए दिल्ली के 30 पांच सितारा होटल बुक किए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के लिए मौर्या होटल बुक कर लिया गया है। यहां 400 कमरे राष्ट्रपति बाइडेन और अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के रहने के लिए बुक किए गए हैं। सीक्रेट सर्विस कमांडो की टीम भारत आ गई है और जो बाइडेन 7 सितंबर को दिल्ली पहुंचेंगे।
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक दिल्ली के शांगरी ला होटल में ठहरेंगे। उनके साथ ही जर्मन अधिकारी इस होटल में रुकेंगे। इसके अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के लिए क्लेरिजेस होटल में बुकिंग की गई है। आॅस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज इंपीरियल होटल में रहेंगे। तुर्की, माॅरिशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया और स्पेन के डेलीगेट्स के ठहरने की व्यवस्था ओबेराॅय होटल में की गई है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत नहीं आ रहे हैं। उनके डेलीगेट्स और ब्राजील के अधिकारियों के साथ ताज पैलेस में रहेंगे।
इंडोनेशिया से आने वाले मेहमानों के लिए इंपीरियल होटल में रहने की व्यवस्था की गई है। इटली और सिंगापुर के अधिकारियों को दिल्ली के लग्जरी होटल हयाल रेसिडेंसी में ठहराया जाएगा। ओमान के डेलीगेट्स लोधी होटल में रहेंगे, साथ ही कनाडा और जापान से आ रहे मेहमानों के लिए होटल ललित बुक किया गया है।
बांग्लादेश के अधिकारी गुरुग्राम के ग्रैंड हयात में ठहरने वाले हैं। कोरिया डेलीगेट्स के लिए गुरुग्राम के होटल ओबेराॅय में बुकिंग की गई है। सऊदी अरब के डेलीगेट्स द लीला होटल, गुरुग्राम में रहेंगे और यूएई के डेलीगेट्स के लिए ताज होटल में रहने की व्यवस्था है।