फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friendship Day 2023: दूर बैठे दोस्त को कराना है उसके खास होने का एहसास तो ऑनलाइन भेजें ये तोहफे

Sun, 06 Aug 2023 08:23 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपका दोस्त आपसे दूर रहता है तो आप फ्रेंडशिप डे के दिन ऑनलाइन गिफ्ट भेजकर उसे उसके खास होने का एहसास करा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
फ्रेंडशिप डे के शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala
Friendship Day 2023: हर साल भारत देश में अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे यानी कि मित्रता दिवस मनाया जाता है। ये दिन उस दोस्ती का जश्न मनाता है, जो हर बुरे वक्त में भी काम आती है। दरअसल, हर किसी की जिंदगी में कुछ ऐसे दोस्त होते हैं, जो उस वक्त भी आपके साथ खड़े होते हैं, जब कई बार आपका परिवार भी आपका साथ छोड़ देता है। ये मुसीबत के समय आपको हौसला देते हैं।

स्कूल से कॉलेज तक चलने वाली इस दोस्ती में उस वक्त दूरियां आने लगती हैं, जब सभी अपने-अपने करियर और नौकरी की आपाधापी में अलग-अलग जगह चले जाते हैं। कई लोग तो शादी करके दूसरे शहर में चले जाते हैं। ऐसे में लोग अपने दोस्त को ये एहसास नहीं करा पाते कि वो उनके लिए कितने अहम हैं। इसी के चलते आपकी इस परेशानी का हल हम आपको देने जा रहे हैं। अगर आपका दोस्त आपसे दूर रहता है तो आप इस फ्रेंडशिप डे के दिन ऑनलाइन गिफ्ट भेजकर उसे उसके खास होने का एहसास करा सकते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
गिफ्ट - फोटो : Istock
फ्रेंडशिप पेंडेंट

इस तरह के पेंडेट लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए मिल जाते हैं। आप अगर अपने सबसे खास दोस्त को उसके खास होने का एहसास कराना चाहते हैं, तो उन्हें ऑनलाइन ही फ्रेंडशिप पेंडेंट भेजें। 
विज्ञापन

3 of 7
gift - फोटो : istock
गिफ्ट हैंपर

अपने से दूर किसी अन्य शहर में बैठे अपने दोस्त को आप गिफ्ट हैंपर तोहफे में दे सकते हैं। ऑनलाइन मिलने वाले इन गिफ्ट में फ्रेंड्स फॉरएवर लिखा रहता है। इसमें प्रिंटेड कुशन, कॉफी मग, ग्रीटिंग कार्ड और प्यारा सा की-रिंग होता है। ये देखने में बेहद खूबसूरत होते हैं। 

4 of 7
माॅड्यूलर ज्वेलरी - फोटो : Istock
फ्रेंडशिप नेकलेस 

अगर आपकी दोस्त कोई महिला है तो आप उसके लिए फ्रेंडशिप नेकलेस भेज सकते हैं। इस तरह के नेकलेस में दिल बना होता है। कई तरह के नेकलेस में बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर भी लिखा होता है। 
विज्ञापन

5 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
स्मार्ट वॉच

अगर आपके दोस्त को गैजेट खरीदने का शौक है तो उसे ऑनलाइन एक प्यारी सी स्मार्ट वॉच भेजें। बाजार में हर बजट में स्मार्ट वॉच आपको मिल जाएगी। 
विज्ञापन

6 of 7
chocolate
चॉकलेट

बहुत से लोगों को खाने-पीने का काफी शौक होता है। ऐसे में आप उन्हें चॉकलेट का हैंपर भेज सकते हैं। इसके साथ एक फ्रेंडशिप डे का कार्ड जरूर भेजें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Books - फोटो : Social Media
एक अच्छी किताब

अगर आपके दोस्त को किताबें पढ़ने का शौक है तो आप उन्हें उनके मनपसंद लेखक की किताबें तोहफें में भेज सकते हैं। ये एक बेहतर विकल्प होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें