International Friendship Day 2023: माता-पिता और परिवार के साथ आपका रिश्ता जन्म के साथ जुड़ जाता है। लेकिन दोस्ती एक ऐसा रिश्ता होता है, जो लोग पहली बार खुद से बनाते हैं। ये आपकी भावनाओं पर आधारित रिश्ता है। बचपन में एक बच्चा अपने दिल से किसी अन्य बच्चे से जुड़ता है, उसके साथ खेलने जाता है। दोनों को एक दूसरे का साथ पसंद आता है, तो वह एक दूसरे के साथ रोज खेलना शुरू कर देते हैं। यही दोस्ती होती है। ऐसा ही भाव बड़े होने पर भी लोगों के बीच देखने को मिलता है। घर व आस पड़ोस से लेकर स्कूल-कॉलेज और ऑफिस तक में आपको एक अच्छे दोस्त का साथ मिल सकता है। दोस्त के साथ आप अपने दिल की बात शेयर करते हैं। उसपर विश्वास करते हैं, अपने सपने, सीक्रेट शेयर करते हैं। दोस्त भी आपको प्रोत्साहित करता है, गलत करने पर सलाह देता है। अगर आपके पास भी कोई ऐसा दोस्त है, तो 30 जुलाई का दिन इसी दोस्ती को सेलिब्रेट करने के लिए है। 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस है। चलिए जानते हैं कि इस दिन को मनाने की शुरुआत कब और क्यों हुई। अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस का इतिहास, महत्व जानें।