फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Foggy Glasses While Wearing Face Mask: मास्क पहनते समय चश्मे से दिखाई दे धुंधला, तो अपनाएं ये टिप्स

Wed, 01 Jun 2022 03:53 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मास्क लगाने से चश्मे में फाॅग आने पर क्या करें - फोटो : istock
Fogging Issue in Glasses While Wearing Face Mask: कोरोना वायरस के मामले अभी भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में संक्रमण से सुरक्षा के लिए लोगों को लापरवाही न करने की सलाह दी जा रही है और सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क पहनने की हिदायत दी जा रही है। स्कूल कॉलेज और कार्यालय जाने वाले लोग घर से बाहर निकलते ही मास्क पहनते हैं, जो उन्हें कोरोना से बचाता है। पिछले दो सालों से मास्क हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। मास्क लगाने की आदत भी सेहत के लिए अच्छी है लेकिन अक्सर मास्क के कारण कई तरह की समस्याएं भी हो जाती हैं। मास्क पहनने वालों की एक शिकायत अक्सर रहती है कि मास्क और चश्मा एक साथ पहनने से चश्मे के गिलास में फाग आ जाता है और उन्हें धुंधला दिखाई देता है। मास्क के कारण चश्मे के लेंस पर धुआं धुआं सा हो जाता है। चलिए जानते हैं मास्क के कारण चश्मे के लेंस पर फाॅगिंग होने की वजह क्या है और इससे छुटकारा पाने के उपाय।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मास्क लगाने से चश्मे में फाॅग आने की वजह

मुंह से सांस लेते समय भाप निकलती है, जो मास्क में नाक के ऊपरी ओर से निकलती है। वहीं जब आप चश्मा लगाते हैं, तो मास्क के ऊपर से निकलने वाली भाप चश्मे के लेंस पर आ जाती है। चश्मे पर फाॅग होने से आंखों के सामने धुआं दिखता है और धुंधला दिखाई देने लगता है। ऐसे में मास्क और चश्मा साथ में पहनते समय अगर आप भी फॉगिंग की समस्या से हैं परेशान तो अपनाएं ये तरीके। 
विज्ञापन

3 of 5
मास्क लगाने से चश्मे में फाॅग आने पर क्या करें - फोटो : dentalsky
टिश्यू पेपर

चश्मा और मास्क साथ लगा रहे हैं तो एक टिश्यू पेपर को लेकर उसे आधा इंच चौड़ा मोड़ लें। टिश्यू पेपर की पतली पट्टी को नाक के ऊपरी ओर लगाएं। अब ऊपर से मास्क पहन लें। ऐसा करने पर फाॅग चश्मे के ग्लासेज तक नहीं पहुंचेगा। 

4 of 5
मास्क लगाने से चश्मे में फाॅग आने पर क्या करें - फोटो : eastbristolauctions instagram
लेंस साफ करें

रोजाना चश्मे के लेंस की सफाई करनी चाहिए। लेंस में चिकनाई या गंदगी लगने से उसमें धुंध अधिक देर तक टिकी रहती है। वहीं अगर चश्मे के ग्लास साफ होते हैं तो भाप तुरंत गायब हो जाती है। इसलिए लेंस साफ रखें और उसे बार बार छुए नहीं, क्योंकि इससे लेंस जल्दी गंदे हो जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मास्क लगाने से चश्मे में फाॅग आने पर क्या करें - फोटो : wyss.harvard.edu
मास्क 

चश्मे में मास्क लगाने से फाॅग की समस्या न आए, इसके लिए फेस्क मास्क खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखें। ऐसे मास्क खरीदें, जिसके ऊपर मेटल या अजस्टबल प्लास्टिक का तार लगा हो या पतली पट्टी हो। इससे मास्क की फिटिंग सही आती है और भाप निकलने की स्थिति नहीं बनती। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें