80 के दशक में बॉलीवुड पर राज करने वाली श्रीदेवी का नेट वर्थ करीब 247 करोड़ रुपये था। डिजाइनर कपड़े, महंगे एक्सेसरीज, विदेशों में फैमिली ट्रिप पर जाना उन्हें बहुत पसंद था। वह अक्सर अपनी निजी जिंदगी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती थीं। श्रीदेवी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके पति हमेशा उन्हें खुलकर जिंदगी जीने की नसीहत देते हैं। जिस अभिनेत्री के फैशन सेंस को लोग कॉपी करते हैं, वह श्रीदेवी अपनी बेटियों से प्रेरणा लेती थीं। इसका खुलासा खुद उन्होंने किया था। उन्होंने कहा, 'मेरी बेटियां आज के जमाने की हैं, उन्हें फैशन और ट्रेंड की ज्यादा समझ है।'