Shahpur Jat
5. शाहपुर जाट
शॉपिंग के लिए दिल्ली के लोकप्रिय जगहों में से एक है शाहपुर जाट। साउथ दिल्ली में स्थित इस जगह में कई नामी-गिरामी फैशन डिजाइनर्स के शोरूम और बूटीक हैं। इसके अलावा यहां के कैफे भी काफी पॉपुलर हैं। वैसे तो यह एक गांव है, लेकिन इसकी गलियों में घूमते-घूमते वक्त कब गुजर जाएगा आपको पता भी नहीं चलेगा।
तो इस वीकेंड अगर आप फ्री हैं और दिल्ली को एक्सप्लोर करने के मूड में हैं तो इन जगहों पर जरूर जाएं। मगर अपना कैमरा मत भूलना। वर्ना इस सोलो-मिनी ट्रिप की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डालकर दोस्तों को जलाने का मौका मिस हो जाएगा !!!