फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग में एक और खुशखबरी, जायडस कैडिला ने पूरा किया इस थेरेपी के दूसरे चरण का परीक्षण 

Thu, 12 Nov 2020 12:40 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दुनिया के कई देश फिर से लॉकडाउन की ओर अग्रसर हो रहे हैं। ब्रिटेन, इटली, स्पेन जैसे यूरोपीय देशों में फिर से पाबंदियां लागू कर दी गई है। वहीं, दूसरी ओर भारत में कोरोना के नए मामलों की संख्या तो बढ़ रही है, लेकिन देश में रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर भी तेजी से बढ़ी है। कोरोना वैक्सीन से भी हम बस कुछ ही कदम पीछे हैं। कोवैक्सिन और कोविशील्ड समेत कई वैक्सीन कैंडिडेट्स अंतिम चरणों के ट्रायल से गुजर रही है। कोरोना के इलाज के लिए कई थेरेपी पर भी शोध हो रहे हैं। इसी कड़ी में अहमदाबाद की फार्मा कंपनी जायडस कैडिला ने अच्छी खबर दी है।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
फार्मा कंपनी जायडस कैडिला कोरोना मरीजों के इलाज के लिए बायोलॉजिकल थेरेपी पर शोध कर रही है। कंपनी ने गुरुवार को कहा कि उसने कोविड-19 के मरीजों पर चिकित्सकीय परीक्षण का दूसरा चरण बायोलॉजिकल थेरेपी ‘पेगीहेप’ के साथ सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। जायडस कैडिला अब इस थेरेपी के तीसरे चरण का चिकित्सकीय परीक्षण शुरू करेगी।
विज्ञापन

3 of 5
Research - फोटो : Pixabay
जायडस कैडिला ने कहा, "हमने अपनी बायोलॉजिकल थेरेपी के साथ कोविड-19 के मरीजों पर चिकित्सकीय परीक्षण का दूसरा चरण सफलतापूर्वक पूरा किया है। दूसरे चरण के अध्ययन के नतीजों के आधार पर कंपनी  अब भारत में तीसरे चरण का चिकित्सकीय परीक्षण शुरू करेगी।"

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कैडिला हेल्थकेयर समूह के तहत आने वाली जायडस कैडिला ने कहा कि पेगीलेटेड इंटरफेरॉन अल्फा- 2बी ने कोविड-19 के मरीजों में वायरल संक्रमण को कम किया है, जो उल्लेखनीय और ध्यान देने योग्य है। ट्रायल के दौरान मरीजों में ऑक्सीजन की कमी को भी दूर करने में सफलता मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
बता दें कि जायडस कैडिला कोरोना की वैक्सीन भी विकसित कर रही है। कंपनी ने जायकोव-डी (Zycov-D) नाम से वैक्सीन बनाई है। कंपनी की वैक्सीन नैदानिक परीक्षण के अंतिम चरणों से गुजर रही है। ट्रायल के दौरान वैक्सीन अच्छा नतीजा दिखा रही है। उम्मीद की जा रही है कि वैक्सीन अगले साल की दूसरी छमाही में उपलब्ध होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें