फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को सोते समय आपके साथ भी हो रहा है ऐसा तो ये हैं गंभीर बीमारियों के संकेत

Tue, 26 Feb 2019 09:06 AM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sleep disorder - फोटो : social media
नींद हमारे सेहत के लिए बहुत जरूरी है। नींद लेने से हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है। नींद न पूरी होने की वजह से हमारे शरीर को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। शुगर, डायबटीज, हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी मोटापे जैसी खतरनाक बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में हर व्यक्ति को कोशिश करनी चाहिए की हर रोज 7-8 घंटे की नींद जरूर लें। लेकिन क्या आपको पता है कि सोने के समय होने वाली कुछ आदतें आपको कई बीमारियों का संकेत देती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
sleep disorder - फोटो : file photo
अगर रात को सोते समय आपको बार-बार उठकर पेशाब करने जाना पड़ता है समझ लीजिए यह डायबटीज के लक्षण हैं। ऐसे में आपको प्री डायबटीज भी हो सकता है। डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें वरना आपको गंभीर समस्या हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
sleep - फोटो : social media
अगर रात को सोते हुए अचानक आपकी नींद खुल जाए या फिर रात को सोते समय अपने साथी को लात मारकर अचानक उठकर बैठने की आदत है तो ऐसे में आप रैस्टलेस सिड्रोम के शिकार हैं। 

4 of 5
sleep
अगर रात को नींद लेने के दौरान आपको सांस लेने में दिक्कत आ रही है तो स्लीप ऐप्निया का संकेत हो सकता हैं। इन दिनों ज्यादातर लोगों में ये बीमारी तेजी से बढ़ रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह है आपकी दिनचर्या का नियमित न होना। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नींद - फोटो : social media
अगर रात को सोते समय आपकी धड़कने तेज चलती है जिस वजह से आपकी नींद रात में लगातर खुलती रहती है। आपको थायरॉयड होने हो सकता है। ऐसा होने पर आप ज्यादा देर न करें तुरंत डॉक्टर से सलाह लें वरना देर करने से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

नोटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। यदि आप किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें