फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म का रास्ता अपनाकर भी बढ़ा सकते हैं अपनी उम्र, ऐसा हम नहीं ये शोध कहता है

Mon, 09 Apr 2018 09:34 AM IST
रूपायन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
stress management
अमेरिका की वंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने एक शोध में पाया है कि जो लोग धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं, उनका स्वास्थ्य बेहतर रहता है और उनकी उम्र भी बढ़ती है। इसके पीछे कारण यह है कि ऐसे स्थानों पर मनुष्य को सुकून मिलता है और उसका तनाव कम हो जाता है। 
विज्ञापन

2 of 3
शोधकर्ता मेरिनो ब्रूस के अनुसार, किसी धर्म में आस्था का तनावमुक्त रहने और लंबी उम्र से संबंध है। ऐसे स्थान जहां आपको आस्था का अनुभव होता है, आपकी सेहत के लिए अच्छे होते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
stress management
अध्ययन के दौरान विभिन्न धर्म और समुदाय के 5,449 लोगों को शामिल किया गया।  इनमें से 64 फीसदी लोग रोजाना पूजा-पाठ करते थे। सभी की सेहत को ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल-एचडीएल स्तर जैसे स्वास्थ्य के विभिन्न पैमानों पर जांचा गया। नतीजों में पाया गया कि नियमित रूप से धार्मिक गतिविधियों से जुड़े रहने वाले लोगों में तनाव कम रहता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें