फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते समय शरीर के इन खास अंगों पर साबुन लगाना पड़ सकता है भारी, जानिए वजह

Sun, 08 Apr 2018 10:14 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कई लोग नहाते समय शरीर के कुछ हिस्सों पर साबुन लगाने की गलती करते हैं जिसका नुकसान उन्हें बाद में चुकाना पड़ता है। दरअसल नहाते समय अगर आप भी अपने खास अंगों को साफ करने के लिए साबुन का इस्तेमाल करते हैं तो संभल जाएं, आपका ऐसा करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। आइये जानते है कौन से है वो अंग जहा हमे साबुन नहीं लगाना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
beauty
डॉक्टरों की माने तो शरीर के गुप्त हिस्सों पर साबुन लगाने से वहां की त्वचा नरम पड़ जाती है। जिसकी वजह से व्यक्ति को खुजली की समस्या हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
डॉक्टरों की माने तो कई लोग नहाते समय शरीर के गुप्त हिस्सों पर एक बार नहीं बल्कि कई बार साबुन लगाते हैं। उनका ऐसा करना खतरे की निशानी है। बता दें, शरीर पर एक से अधिक बार साबुन लगाने से उस जगह अधिक पसीना आता है। जिसकी वजह से वहां की त्वचा ड्राई हो जाती है। जिसकी वजह से वहां की स्किन काफी सख्त भी हो जाती है।  

4 of 5
बावजूद इसके अगर आपको शरीर के इस अंग पर खुजली की समस्या हो रही है तो समय रहते ही इसका इलाज करवा लें वरना ये किसी बड़ी बीमारी का कारण बन सकता है। लेकिन अगली बार नहाते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि आपको अपने गुप्त अंगों पर साबुन नहीं लगाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसके अलावा कई लोग नहाने के बाद टॉवल से अपने शरीर को रगड़-रगड़ कर साफ करते हैं। ऐसा करते समय उन्हें लगता है कि ऐसा करने से उनकी त्वचा ज्यादा साफ हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं है। नहाने के बाद टॉवल से त्वचा को रगड़-रगड़ साफ करने से स्किन ड्राई हो सकती है। इतना ही नहीं शरीर से बाल झड़ने का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें