ऐसा कहते हैं कि आंखें सबकुछ बता देती हैं। चाहे वो प्यार का मामला हो या फिर स्वास्थ्य का। आंखें मन का ही नहीं सेहत का भी आईना होती हैं। आपकी आंखों से कई गंभीर बीमारियों के संकेत भी मिल सकते हैं। यही कारण है कि डॉक्टर बीमारी का पता लगाते वक्त आंखों की खास जांच करता है। मैनचेस्टर के रोजन आई एसोसिएट प्रोफेसर एमान्युअल रोजन के मुताबिक रेटिना की जांच से दिल की बीमारी, कैंसर, मधुमेह जैसी कई गंभीर बीमारियों के संकेत मिलते हैं।