बच्चे, बूढ़े या फिर जवान हर कोई आजकल हेल्थ को लेकर काफी कॉन्शियस है। ऐसे में बढ़ता वजन किसी भी रातों की नींद उड़ा सकता है। अक्सर लोगों का शरीर सबसे ज्यादा बढ़ी हुई तोंद या यूं कहें कि बेली फैट की वजह से बेडौल सा लगने लगता है। ऐसे में लोग जिम भी ज्वाइन करते हैं लेकिन 3 ऐसी गलतफहमियां है जिनकी वजह से वजन फिर भी कम नहीं हो पाता।
पढे़ं- रोज सुबह खाएं किशमिश, हर तरह की समस्या होगी दूर
विज्ञापन
2 of 4
फिटनेस
पैक फूड आइटम्स में होती है कम कैलोरी
अक्सर लोग ये सोचते हैं कि पैकेट वाले खाने में कैलोरी कम होती है। अगर आप कुछ ऐसी ही सोच रहे हैं तो सावधान हो जाइए। जब भी पैकेट वाला खाना खाएं तो उसमें पढ़ लें कि कौन सी चीज कितनी मात्रा में है। कुछ खाने वाली चीजें ऐसी होती हैं जिसमें शुगर, आटा और स्टार्च का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। जो आपका वजन और बढ़ा सकता है।
पढे़ं- कमर दर्द से हैं परेशान तो जमीन पर सोएं, जानें कई और फायदे
विज्ञापन
3 of 4
फिटनेस
क्या जिम में क्रंच एक्सरसाइज करना सही है?
सबसे ज्यादा समय बैली फैट को कम करने में लगता है। हालांकि क्रंच या फिर पेट से संबंधित एक्सरसाइज करने की वजह से धीरे धीरे चर्बी घटने लगती है। इसलिए कोशिश करें कि कार्डियो के अलावा ऐसी एक्सरसाइज करें जिसे करने में पेट पर जोर पड़े।
पढे़ं- शारीरिक कमजोरी को छूमंतर कर सकती हैं किचन में मौजूद गजब की ये चीजें
एक्सरसाइज करने से पहने न खाएं खाना
किसी भी काम को करने से पहले ताकत की जरूरत होती है। शरीर को ताकत खाने से ही मिलती है। ऐसे में अगर आप सुबह एक्सरसाइज करते हैं तो हल्का खाना या यूं कहें कि बिस्किट लेना ठीक रहेगा।