फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाइट में सफर करने से पहले कभी न खाएं च्यूइंगम, नहीं तो....

Thu, 11 Aug 2016 10:14 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्‍लेेन - फोटो : getty images
अक्सर फ्लाइट में सफर के दौरान लोगों का पेट फूलने लगता है। इसलिए वो सुस्त और असहज महसूस करने लगते हैं। दरअसल 30 हजार फीट की ऊंचाई पर किसी भी इंसान के लिए सांस लेना मुश्किल होता है। इससे पेट में गैस बननी और उल्टी होनी शुरू हो जाती है। इसके लिए प्लेन में सफर करने से पहले अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन

2 of 6
प्‍लेेन - फोटो : getty images
जब आप प्लेन में पानी की बोतल खोलते हैं तो उसमें छोटा सा विस्फोट होता है। ठीक यही स्थिति आपके पेट की होती है। इसलिए आपको फ्लाइट पर जाने से पहले इन चीजों को बिलकुल नहीं खाना चाहिए। इनमें बेक बीन्स, चने, पत्तागोभी, गोभी, मसूर की दाल, कोल्ड ड्रिक और च्‍विंगम शामिल है। 
विज्ञापन

3 of 6
प्‍लेेन - फोटो : getty images
इसके अलावा हर एयरपोर्ट पर फास्ट फूड कॉर्नर होते हैं। जिस पर कस्टमर को डिस्काउंट भी दिया जाता है। यात्री अक्सर डिसकाउंट देख कुछ न कुछ फास्ट फूड खा लेते हैं। जबकि फास्ट फूड खाने से बचना चाहिए। फास्ट फूड जल्दी डाइजेस्ट नहीं होता। ऐसे खाने फ्लाइट में आपको अनकंफर्टेबल कर सकते हैं।

4 of 6
प्‍लेेन - फोटो : getty images
डॉक्टरों की मानें तो फ्लाइट में जाने से पहले शराब बिलकुल नहीं पीनी चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है। क्योंकि प्लेन में ठंड के साथ नमी भी होती है। ऐसे वातावरण में कीटाणु पनपते हैं। शराब आपकी कीटाणुओं से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता को कम कर देती है। ऐसे में फ्लू हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
प्‍लेेन - फोटो : getty images
फ्लाइट के उड़ान भरने के बाद हर घंटे पानी पीते रहें। इससे आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। अक्सर फ्लाइट में सफर के बाद त्वचा रूखी हो जाती है। पानी पीने से त्वचा की नमी भी बरकरार रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्‍लेेन - फोटो : getty images
इसके साथ ही फ्लाइट में जाने से अपने पास हर्बल टी बैग्स रखें। पिपरमिंट डाइजेशन को दुरुस्त रखता है इसलिए इसे भी बीच-बीच में खाते रहें। अदरक भी पास रखें। ये दस्त में आराम पहुंचाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें