क्या है उपचार
पूरे विश्व में इस गंभीर बीमारी के परिणाम की वजह से डब्ल्यूएचओ ने सेफ नाम से एक मुहिम शुरु किया है। जिसका मतलब है एस से सर्जिकल देखभाल, ए यानी एंटीबायोटिक्स, एफ यानी चेहरे की सफाई और ई यानी साफ-सुथरा वातावरण। मरीज के आंखो की गंभीरता के हिसाब से एजिथ्रोमाइसिन एंटीबायोटिक की सिंगल डोज दी जाती है और इसे कम से कम तीन साल तक दिया जाता है। जिस मरीज को यह बीमारी होती है, उसके आसपास के लोगों को भी एंटीबायोटिक की डोज दी जाती है।