कोरोना वायरस का संक्रमण देश और दुनिया में बढ़ता ही जा रहा है। आपके पड़ोस में कौन कोरोना से संक्रमित है, आपके घर में संक्रमण फैलने की कितनी संभावना है, खुद को सुरक्षित कैसे रखा जाए, ऐसे कई सवाल, डर और कई तरह की आशंकाएं हमारे दिमाग में चलती रहती हैं। हो सकता है इन सब सवालों के बारे में आपको पता न हो। ऐसे में भय का माहौल होना तो लाजिमी है। लेकिन डरने की बजाय हमें बस इन सबके बारे में सही जानकारी रखनी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन तक इसी बात पर जोर देता है कि कोरोना से डरने की बजाय एहतियात यानी सावधानी बरतने की जरूरत है। इस महामारी के दौर में खुद को सुरक्षित रखने के लिए बहुत सारे सुझाव और सलाह दिए जा रहे हैं, लेकिन आपको सही सलाहों पर अमल करने की जरूरत है।