अगर आप बैठने वाली नौकरी करते हैं तो आप जवानी में बुढ़ापे के शिकार बन सकते हैं। दरअसल एक शोध ने दावा किया है कि बैठने वाली जॉब का सबसे ज्यादा असर उम्र पर पड़ता है। यानी कि उन लोगों के लिए खतरे की घंटी जो बैठे बैठे काम करते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
सारा दिन बैठने वाली जॉब करते हैं तो संभल जाएं, होगा ये नुकसान
2 of 4
बैठकर दिन बिताने से व्यक्ति जल्द ही बुढ़ापे के नजदीक पहुंचने का कारण बनता हैं। नए अध्ययन के अनुसार, शोधकर्ताओं ने बताया कि जो महिलाएं एक दिन में 10 घंटे से अधिक बैठती हैं और व्यायाम नहीं करती वे अपनी उम्र से आठ वर्ष अधिक लगने लगती हैं।
इस प्रकार की जीवन शैली स्वास्थ्य में गिरावट लाती है जिस वजह से हृदय रोग, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
सारा दिन बैठने वाली जॉब करते हैं तो संभल जाएं, होगा ये नुकसान
3 of 4
यूसी सैन डिएगो स्कूल ऑफ मेडीसिन्स में पीएचडी के प्रमुख लेखक अलाद्दीन शादयाब ने कहा, 'अध्ययन में ये पाया गया कि आलस भरी जीवन शैली से कोशिकाओं की उम्र तेजी से बढ़ती है और वास्तविक उम्र कभी भी जैविक उम्र से मेल नहीं खाती।'
सारा दिन बैठने वाली जॉब करते हैं तो संभल जाएं, होगा ये नुकसान
4 of 4
इसलिए लोगों को युवा अवस्था में ही व्यायाम के लाभ के बारे में विचार-विमर्श शुरू कर देना चाहिए और 80 साल तक की उम्र तक इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाए रखना चाहिए।
ऐसे में जरूरी है कि ऑफिस में कुछ समय के गैप के बाद थोड़ा चल-फिर लें। इसके लिए आप लंच के बाद कुछ देर के लिए बाहर टहलने जा सकते हैं। लगातार कुर्सी पर बैठे रहने की वजह से सिर्फ बुढ़ापा ही नहीं बल्कि कई तरह की बीमारियां हो सकती है।