फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से आंखों को बनाएं स्वस्थ और सुंदर, रोजाना करें ये प्राणायाम व इन बातों का भी रखें ध्यान

Wed, 14 Aug 2019 04:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
घंटों कंप्यूटर पर काम करना और मोबाइल व टीवी पर नजरें गड़ाए रहने से आंखों पर बुरा असर पड़ रहा है। वहीं पौष्टिक खानपान की कमी से कम उम्र में ही समस्याएं हो रही हैं। हालांकि हम थोड़ा ध्यान दें तो हमारी आंखें स्वस्थ और सुंदर बनी रह सकती हैं। इसके लिए कुछ योगासन करने और पौष्टिक आहार लेने की जरूरत है।
विज्ञापन

2 of 5
डॉ. अमरजीत यादव योग संस्थान, लखनऊ विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
आंखाें के लिए कौन से योग फायदेमंद होंगे, बता रहे हैं योग संस्थान, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. अमरजीत यादव...
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
आंखाें में बेहतर होगा रक्त संचार
कम दिखाई देना, धुंधलापन समेत आंखों में होने वाले विभिन्न विकारों से बचने के लिए भुजंगासन, सर्वांगासन, शीर्षासन उपयोगी हैं। इन आसनों के साथ सूर्य नमस्कार रोजाना करने से आंखों में रक्त का संचार बढ़ता है। इससे गंभीर बीमारियों से बचाव होता है।
षटकर्म भी फायदेमंद
नेति क्रिया भी आंखों के लिए उपयोगी है। इस क्रिया का दृष्टि और मस्तिष्क की कोशिकाओं पर सीधा असर पड़ता है। इसके अलावा याटक क्रिया भी महत्वपूर्ण है। इसमें एक ज्योति बिंदु पर एकाग्र होकर एक टक देखना होता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
रोजाना करें सूर्य भेदी प्राणायाम
सूर्यभेदी प्राणायाम भी आंखों के लिए बहुत उपयोगी है। अगर इसे रोजाना नियमित रूप से किया जाए तो रोशनी से संबंधित समस्याएं नहीं होंगी।
ऐसे करें व्यायाम
- पैरों को सामने सीधे फैलाकर बैठे और दाएं तथा बाएं देखने का अभ्यास करें। इसे 10-20 बार करना होगा।
- इसी अवस्था में बैठकर सामने और तिरछा देखने का अभ्यास करें। इसे 10-20 बार करें।
- दृष्टि को ऊपर और नीचे करने का अभ्यास करें। ऊपर ले जाते समय अंदर को सांस लें तथा नीचे करते समय सांस छोड़ दें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
इन बातों का रखें ध्यान
- हरी साग सब्जियों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें।
- रेशेदार भोजन करें और फाइबर युक्त पदार्थों को डाइट में शामिल करें।
- हरा रंग आंखों के लिए वरदान है। हर सुबह हरी घास पर नंगे पैर टहलें। कोशिश करें की घरों के परदे हरे रंग के हों।
- फलों का सेवन (खासकर पीले फल) भी फायदेमंद है।
- पर्याप्त नींद लें और तनाव को दूर रखें।
- फास्ट फूड से बचें।
- दूध व उससे बनी चीजें खाएं।
- रोजाना सुबह 3-5 बादाम लें।
- अधिक समय तक मोबाइल, टीवी या किसी भी स्क्रीन पर नजरें जमा कर न रखें।
- शाम्भवी मुद्रा नेत्र रोगों से बचाव के लिए बेहद उपयोगी है।
- योग चिकित्सक से प्रशिक्षण लेकर योगासन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें