हृदय स्वास्थ्य की समस्याएं वैश्विक स्तर पर बढ़ती जा रही हैं, ये मृत्यु के प्रमुख कारणों में से भी एक है। हृदय रोग और इसके कारण होने वाली जटिलताओं जैसे हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर आदि के कारण हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। साल-दर-साल इस बीमारी का खतरा बढ़ता ही जा रहा है, जिसको लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को सावधानी बरतते रहने की सलाह देते हैं।
साल 2024 भी हृदय स्वास्थ्य को लेकर काफी चुनौतीपूर्ण रहा।
डेथमीटर की रिपोर्ट के अनुसार कोरोनरी आर्टरी डिजीज (सीएडी) ने इस साल एक करोड़ से अधिक लोगों की जान ले ली। साल 2025 में भी इस रोग के खतरे को लेकर अलर्ट किया जा रहा है।
नया साल, नए रेजोल्यूशन और नई उम्मीदों का है। आने वाले साल में हम अपने स्वास्थ्य और जीवन को कैसे बेहतर बना सकते हैं इस बारे में भी सभी लोगों को तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए। आइए जानते हैं कि साल 2025 में हार्ट को हेल्दी रखने के लिए पहले से ही क्या उपाय किए जा सकते हैं?