फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत पॉश्चर से आपको हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां

Tue, 16 Apr 2019 06:10 PM IST
Neelam Tripathi कन्वर्जेंस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
अक्सर लोगों को सही पॉश्चर में बैठने की सलाह दी जाती है। सही मुद्रा में बैठने से आपको कई फायदे होते हैं लेकिन नहीं बैठने से कई नुकसान भी होते हैं। अगर आप भी जाने-अनजाने में अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहते हैं तो सही मुद्राओं का अनुसरण करना बेहद जरूरी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सही ढंग से न बैठने से आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती है जिसका शायद आपको अंदाजा भी नहीं। आइए जानते हैं इन्हीं परेशानियों के बारे में..
विज्ञापन

सिरदर्द

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
सिरदर्द के यूं तो कई कारण होते हैं जैसे तनाव, अनिद्रा, आदि लेकिन सिरदर्द का एक कारण आपकी गलत मुद्रा भी हो सकता है। एक गलत पॉश्चर आपकी गर्दन और सिर पर तनाव डालता है जो सिरदर्द में योगदान देता है। सिरदर्द किसी विशेष कार्य को पूरा करने की आपकी क्षमता को कम कर सकता है। सिरदर्द से बचने के लिए अपनी मुद्रा को तुरंत ठीक करें।
विज्ञापन

तनाव

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
काम का दबाव और अन्य जिम्मेदारियां आपको ज्यादा तनाव नहीं देते, लेकिन आपके गलत पॉश्चर से आपका तनाव बढ़ जाता है। एक खराब मुद्रा मानसिक और शारीरिक तनाव दोनों को बढ़ाती है। खराब आसन एक हार्मोनल असंतुलन भी पैदा कर सकता है जो कोर्टिसोल के स्तर को बढ़ाता है और तनाव को ट्रिगर करता है।

अनिद्रा

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
आपके शरीर का खराब पॉश्चर आपको अनिद्रा की समस्या भी दे सकता है। जी हां, गलत पॉश्चर विभिन्न मांसपेशियों पर तनाव लाता है। यह आपको ठीक से सोने नहीं देता है और ऐसा लगातार होने से आपको इनसोमनिया जैसी बीमारी भी हो सकती है। 
विज्ञापन

पैरों में दर्द

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
खराब पॉश्चर आपके पैरों को भी प्रभावित कर सकता है। विभिन्न अंगों के गलत अलाइनमेंट से दर्द महसूस होता है जो आपके लिए दिन के कार्यों को पूरा करना मुश्किल बना सकता है। इसलिए आपको अपने शरीर के प्रत्येक भाग को फिट और ठीक रखने के लिए अपनी मुद्रा में सुधार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खराब पाचनतंत्र

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
खराब पॉश्चर से पाचन क्रिया खराब हो सकती है। यह आपके पेट के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर सकता है। एक खराब मुद्रा पाचन के लिए आवश्यक विभिन्न अंगों को प्रभावित करती है जो आंतों को नुकसान पहुंचा सकता है। खराब मुद्रा के कारण आपको कब्ज का अनुभव होने की अधिक संभावना रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें