Best Foam Pillows For Neck Support: ज्यादातर लोगों को ये तो मालूम होगा कि गलत तकिए के चयन की वजह से गर्दन में दर्द हो सकता है। मगर बहुत कम लोगों को यकीन होगा कि जिस तकिया पर वो सिर रखकर आराम से सोते हैं वो उनके लिए कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज और बीपी जैसी बीमारियों का कारण बन सकता है। इसी विषय पर डॉक्टर शालिनी सिंह सोलंकी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने कई जरूरी चीजें बताई हैं, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
डॉ. शालिनी के अनुसार गलत तकिए के इस्तेमाल से सर्वाइकल स्पाइन में मिसअलाइंमेंट हो जाता है, जिससे गर्दन की मांसपेशियों में खिंचाव और नसों पर दबाव बढ़ता है। इसका सीधा असर गर्दन की तरफ होने वाले ब्लड सर्कुलेशन पर पड़ता है, जिससे आपकी गहरी नींद बाधित होती है।
उन्होंने बताया कि गहरी नींद के दौरान ही शरीर खुद को रिपेयर करता है। ऐसे में अगर नींद पूरी नहीं होती है, तो शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस और सूजन बढ़ जाती है, जो डायबिटीज और हाई बीपी जैसी बीमारियों को जन्म देती है। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि कैसे सही तकिया चुना जा सकता है?