Health Risks Of Sitting All Day: पहले से समय लोगों का सपना हुआ करता था कि कोई ऐसी नौकरी मिल जाए जहां सिर्फ बैठकर आराम से काम करना हो, मगर आज वही बैठकर लंबे समय तक काम करने सेहत के लिए जोखिम भरा हो चुका है। आजकल की कॉर्पोरेट कल्चर में 'डेस्क जॉब' बहुत कॉमन है, और ये सेहत के लिए एक बड़ा खतरा बनती जा रही है।
इसी विषय पर डॉक्टर शालिनी सिंह सोलंकी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि ऑफिस में घंटों एक ही जगह बैठकर ईमानदारी से काम करना आपकी जान का दुश्मन बन सकता है। डॉ. शालिनी के अनुसार अगर आप लगातार एक घंटे से ज्यादा एक जगह बैठे रहते हैं, तो आपका मेटाबॉलिज्म 50-70% तक कम हो सकता है। यही वह मेन कारण है जिससे कोलेस्ट्रॉल, शुगर, पेट की चर्बी और वजन तेजी से बढ़ने लगता है।
अक्सर सबसे मेहनती कर्मचारी ही जल्दी बीमार पड़ते हैं क्योंकि वे 7-8 घंटे बिना हिले-डुले काम में मग्न रहते हैं। चूंकि नौकरी छोड़ना समाधान नहीं है, इसलिए डॉक्टर ने कुछ ऐसी आसान आदतों और 5 'लाइफ-सेविंग' टिप्स का सुझाव दिया है, जिससे आप काम के साथ-साथ अपनी सेहत को भी सुरक्षित रख सकते हैं।