World Vegan Day 2025: हर साल एक 1 नवंबर को वर्ल्ड वीगन डे मनाया जाता है। इन दिन का मनाने का उद्देश्य लोगों को वीगन के बारे में जागरूक करना है। वीगन डाइट पूरी तरह से पौधों पर आधारित होती है। इस डाइट की खास बात यह है कि इसमें मांस, डेयरी और अंडे जैसे सभी पशु उत्पादों का सेवन नहीं किया जाता है।
यहां तक की शहद तक का सेवन नहीं किया जाता है। ऐसे में विगन लोगों में अक्सर आयरन की कमी देखने को मिलती है, जिसकी वजह से एनीमिया (खून की कमी) और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आइए इस लेख में कुछ ऐसे वीगन फूड प्रोडक्ट के बारे में जानते हैं जो आयरन से भरपूर होते हैं और शरीर की दैनिक जरूरत को आसानी से पूरा कर सकते हैं।
वीगन डाइट में आयरन के इन शाकाहारी स्रोतों को सही तरीके से डाइट में शामिल करने से न सिर्फ खून की कमी दूर होती है, बल्कि एनर्जी लेवल भी बना रहता है। इसके लिए बस यह जानना जरूरी है कि कौन से खाद्य पदार्थ आयरन से भरपूर है और उन्हें कैसे खाया जाए ताकि उनका अवशोषण अधिकतम हो सके। आइए इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।