कैंसर बेहद खतरनाक एवं जानलेवा बीमारी है। दुनियाभर में इस बीमारी से सबसे ज्यादा मौतें होती हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में पिछले 26 सालों में कैंसर का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ा है। स्तन कैंसर ने सबसे तेजी से अपने पांव पसारे हैं। साल 2016 की आईसीएमआर रिपोर्ट की बात करें तो भारत में कैंसर के मरीजों की संख्या 14 लाख से ज्यादा है। हर साल 10 लाख मरीज कैंसर की बीमारी का इलाज कराते हैं। पुरुषों में सबसे ज्यादा तादाद फैफड़े के कैंसर के मरीजों की है जो कि 10.6 फीसदी है, जबकि महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की तादाद 27.5 फीसदी है। लेकिन आप अपनी कुछ आदतों में सुधार करके कैंसर की इस जानलेवा बीमारी के खतरे को कम कर सकते हैं...