breast cancer
- फोटो : pixabay
वर्ल्ड रोज डे की शुरुआत
यह दिन कनाडा में रहने वाली 12 वर्षीय मेलिन्डा रोज की याद में मनाया जाता है। मेलिन्डा रोज को साल 1994 में महज 12 साल की उम्र में ही बल्ड कैंसर हो गया था। मेलिन्डा कैंसर से आखिरी जंग लड़ रही थी। डॉक्टर्स ने भी कह दिया था कि वह 2 सप्ताह से ज्यादा जी नहीं पाएगी। लेकिन छोटी-सी बच्ची ने हार नहीं मानी और डॉक्टर्स को गलत साबित कर दिखाया।