स्मोकिंग से होने वाले खतरे
- फोटो : Freepik.com
धूम्रपान से भी खतरा
धूम्रपान सिर्फ फेफड़ों के लिए ही नहीं बल्कि हड्डियों के लिए भी नुकसानदायक है। ये आदत हड्डियों के निर्माण की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है। इससे हड्डियों का घनत्व कम होने और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ सकता है। यह एस्ट्रोजन और अन्य हार्मोन्स के स्तर को प्रभावित करता है, जिससे महिलाओं में रजोनिवृत्ति के बाद हड्डियों के डैमेज होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। धूम्रपान की आदत पूरी सेहत के लिए नुकसानदायक मानी जाती है।
हड्डियों के लिए ये आदतें भी नुकसानदायक
- लंबे समय तक बैठे रहने और शारीरिक गतिविधि की कमी से मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं और हड्डियों की मजबूती प्रभावित हो सकती है।
- शराब पीने और स्टेरॉयड दवाओं का लंबे समय तक इस्तेमाल से भी हड्डियां कमजोर हो सकती है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।