फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: परिवार में किसी को कैंसर नहीं, फिर भी हो सकती है बीमारी? कैंसर के इन फैक्ट्स से अनजान तो नहीं हैं आप

Mon, 19 Oct 2026 08:47 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Cancer Diagnosis: कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जिसके लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं। आनुवंशिकता, संक्रमण और जीवनशैली में गड़बड़ी इसका जोखिम बढ़ा सकते हैं। सही जानकारी, समय पर जांच, टीकाकरण से इसके खतरे को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 4
कैंसर का खतरा - फोटो : Amarujala.com/AI
कैंसर का नाम सुनते ही मन में एक अजीब सा डर पैदा हो जाता है। कुछ दशकों पहले तक इसे लाइलाज बीमारी माना जाता था, हालांकि समय के साथ मेडिकल साइंस की प्रगति और कारगर दवाओं ने अब न सिर्फ इसके इलाज को आसान बना दिया है, बल्कि कैंसर से ठीक होकर लोग लंबी जिंदगी भी जी रहे हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लाइफस्टाइल, खान-पान की गड़बड़ी के साथ पर्यावरणीय और आनुवांशिक कारकों ने सभी उम्र के लोगों में कैंसर के खतरे को बढ़ा दिया है। अध्ययनों से पता चलता है कि जिन लोगों के माता-पिता या करीबी रिश्तेदारों को कैंसर की समस्या रह चुकी है, उनमें इसका खतरा हो सकता है। ऐसे में क्या जिन लोगों में कैंसर की फैमिली हिस्ट्री नहीं है, क्या उन्हें कैंसर से सुरक्षित माना जा सकता है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, कैंसर एक बड़ा टर्म है जिसके बारे में सभी लोगों को समझना जरूरी है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
कैंसर की समस्या - फोटो : Adobe Stock
कैंसर कई प्रकार का होता है और हर प्रकार के कैंसर के लक्षण, जोखिम और इलाज अलग होते हैं। कुछ कैंसर शुरुआती जांच से पकड़ में आ जाते हैं, जबकि कुछ के लक्षण बहुत देर से दिखाई देते हैं। ऐसे में बीमारी को लेकर सही जानकारी, समय पर जांच और उचित इलाज को समझना जरूरी है। आइए इसके कुछ फैक्ट्स जान लेते हैं। 

कई बीमारियों का समूह है  कैंसर 

कैंसर सिर्फ एक बीमारी नहीं, बल्कि कई बीमारियों का समूह है। स्तन, फेफड़े, मुंह, सर्विक्स, प्रोस्टेट और ब्लड कैंसर इसके अलग-अलग प्रकार हैं। इनके लक्षण, जोखिम और इलाज अलग होते हैं। हर कैंसर में गांठ बनना जरूरी नहीं है।
  • कई बार कैंसर शरीर में बढ़ता रहता है पर लंबे समय तक इसका पता ही नहीं चल पाता। कैंसर को पहचानने में जितनी देरी होती है इसके इलाज में उतनी मुश्किलें हो सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 4
कैंसर का खतरा - फोटो : Adobe Stock
कैंसर में हमेशा दर्द नहीं होता

कई कैंसर शुरुआती चरण में बिना दर्द या स्पष्ट लक्षणों के भी हो सकते हैं। दर्द के अलावा अगर बिना कारण वजन घट रहा है, लगातार खांसी आ रही है, शरीर में कहीं नई गांठ है या फिर मल या पेशाब में खून और असामान्य रक्तस्राव जैसे दिक्कतें हो रही हैं तो इसे नजरअंदाज न करें। इनका मतलब हमेशा कैंसर नहीं होता, लेकिन परेशानी बनी रहे तो डॉक्टर से जांच जरूर करा लें। 

परिवार में कैंसर न हो, तब भी हो सकती है खतरा 

सभी कैंसर आनुवंशिक नहीं होते। बढ़ती उम्र, तंबाकू-शराब, एचपीवी जैसे संक्रमण और पर्यावरणीय कारक भी कैंसर का जोखिम बढ़ा देते हैं। इसलिए तंबाकू-शराब से दूर बनाना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना आपको कैंसर के खतरे से बचाने में मदद कर सकता है। परिवार में कैंसर नही हैं पर अगर आप रसायनों के अधिक संपर्क में रहते हैं या फिर मोटापे का शिकार हैं तो भी कैंसर का खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
पेट के कैंसर का खतरा - फोटो : Amarujala.com/AI
लक्षण न होने पर भी स्क्रीनिंग जरूरी

चूंकि कुछ प्रकार के कैंसर में शुरुआत में लक्षण नहीं दिखते, यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ 40 की उम्र के बाद सभी लोगों को डॉक्टर की सलाह पर नियमित स्क्रीनिंग कराने की सलाह देते हैं।  स्क्रीनिंग से बिना लक्षण वाले कैंसर या उनसे पहले होने वाले बदलावों का पता लगाया जा सकता है। सर्वाइकल कैंसर के लिए एचपीवी या पैप टेस्ट और स्तन कैंसर के लिए मैमोग्राफी की मदद से समय रहते समस्या का पता लगाया जा सकता है।


कुछ संक्रमण भी बढ़ाते हैं कैंसर का खतरा

कुछ प्रकार की संक्रामक बीमारियां भी आपमें कैंसर के खतरे को बढ़ाने वाली हो सकती हैं। एचपीवी संक्रमण से सर्वाइकल कैंसर का खतरा रहता है, जबकि हेपेटाइटिस बी और सी के संक्रमण से लिवर कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है। एच. पाइलोरी बैक्टीरिया का संक्रमण पेट के कैंसर के जोखिमों का कारण बन सकता है, इस बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें। 


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें