फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Osteoporosis Day 2025: क्या बिना चोट लगे भी टूट सकती है हड्डी? जानें ऑस्टियोपोरोसिस के चार खतरनाक लक्षण

Fri, 17 Oct 2025 03:21 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑस्टियोपोरोसिस एक गंभीर बीमारी है, जिसमें हमारे शरीर की हड्डियां कमजोर होने लगती है। इस बीमारी में बोन डेंसिटी कम होने लगता है, और कुछ गंभीर मामलों में तो हड्डियां इतनी कमजोर हो जाती हैं कि वो खुद से भी टूट जाती हैं। इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बोन - फोटो : Freepik.com
World Osteoporosis Day 2025: अक्सर ऐसा होता है कि जब इंसान को चोट लगती है तभी उसका हड्डी फ्रैक्चर होता है। ऐसा होना बहुत आम बात है, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि बिना चोट लगे भी हड्डी टूट सकती है? जी हां, इसके बारे में बहुत कम लोगों को मालूम है। ऐसा तब होता है जब किसी को ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या होती है। यह एक स्थिति है जिसमें शरीर की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। कुछ गंभीर मामलों में तो जोर से खांसना या कोई भी छोटी गलती भी आपकी हड्डी को तोड़ सकता है।

हर साल 20 अक्तूबर को वर्ल्ड ऑस्टियोपोरोसिस डे मनाया जाता है, इसका उद्देश्य लोगों के बीच में इस बीमारी के बारे जागरूक करना है। यह बीमारी आपकी हड्डियों को भीतर से इतना खोखला और भंगुर कर देती है कि वे कांच की तरह नाजुक हो जाती हैं। ऑस्टियोपोरोसिस को अक्सर 'साइलेंट किलर' भी कहा जाता है क्योंकि यह वर्षों तक बिना किसी दर्द के पनपता रहता है, और इसका पहला संकेत ही एक खतरनाक फ्रैक्चर होता है।

यह सिर्फ बुढापे की बीमारी नहीं है, खराब जीवनशैली के कारण युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। यह आपके जीवन की गतिशीलता छीन सकती है। इसलिए यदि आपके शरीर में कोई भी मामूली बदलाव दिख रहा है, तो उसे नजरअंदाज न करें। आइए इस लेख में ऑस्टियोपोरोसिस के कुछ लक्षणों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हड्डियों की समस्या - फोटो : Freepik.com
बिना कारण कद का घटना
ऑस्टियोपोरोसिस का एक शुरुआती लेकिन स्पष्ट संकेत है अचानक या धीरे-धीरे आपके कद का कम हो जाना। यह तब होता है जब रीढ़ की हड्डी की कशेरुकाएं हड्डियों के कमजोर होने के कारण आपस में दबने लगती हैं और फ्रैक्चर हो जाती हैं। यदि आपको लगे कि आप कुछ इंच छोटे हो गए हैं, तो तुरंत बोन डेंसिटी टेस्ट कराएं।

ये भी पढ़ें- Diwali 2025: गिफ्ट्स में मिलने वाले जंक फूड्स खाने से करें परहेज, वरना घेर सकती हैं ये गंभीर बीमारियां
विज्ञापन

3 of 5
हड्डियों की बीमारी - फोटो : Freepik.com
लगातार पीठ और कमर में दर्द
अगर आप अक्सर पीठ या कमर के निचले हिस्से में बिना किसी स्पष्ट चोट या भारी काम के लगातार दर्द महसूस करते हैं, तो यह खतरे की घंटी हो सकती है। यह दर्द अक्सर रीढ़ की हड्डी में छोटे, अनदेखे फ्रैक्चर या कशेरुकाओं के दबने के कारण होता है। ऑस्टियोपोरोसिस में दर्द निवारक दवाइयां सिर्फ दर्द को दबाती हैं, जड़ से खत्म नहीं करतीं। इसलिए ऐसी स्थिति में डॉक्टर से सुझाव लेकर ही दवा लेनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- Diwali 2025: त्योहारों में लजीज पकवान और तली-भुनी चीजें बिगाड़ न दें पाचन? इन उपायों से दूर हो जाएगी आपकी टेंशन
 

4 of 5
खराब पॉश्चर - फोटो : Adobe Stock
खराब पॉश्चर
ऑस्टियोपोरोसिस के कारण रीढ़ की हड्डी की संरचना बदल जाती है, जिससे आपका पॉश्चर आगे की ओर झुकने लगता है। इस स्थिति को 'हंचबैक' भी कहा जाता है। यह कूल्हे, रीढ़ और कलाई के फ्रैक्चर का जोखिम बहुत बढ़ा देता है। यह लक्षण बताता है कि आपकी हड्डियों को तत्काल चिकित्सा सहायता की जरूरत है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दांत टूटना (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
हड्डियों की कमजोरी के अन्य संकेत
हड्डियों की कमजोरी के अन्य संकेतों में दांतों का जल्दी गिरना या कमजोर होना, और नाखूनों का बहुत जल्दी टूटना शामिल है। शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की गंभीर कमी के कारण ये लक्षण दिखाई दे सकते हैं। इन संकेतों को केवल कैल्शियम की कमी मानकर नजरअंदाज न करें, बल्कि इसकी जांच किसी ऑर्थो डॉक्टर से कराएं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें