Packaged Snacks Health Impact: दिवाली का त्योहार नजदीक आ रहा है। अक्सर लोग एक दूसरे को स्नेहवश उपहारों में चॉकलेट्स, पैकेज्ड स्नैक्स, बिस्किट और अत्यधिक मीठी मिठाइयों जैसे जंक फूड्स भेंट में देते है। ये उपहार भले ही हमारी डाइनिंग टेबल को सजा दें, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इन जंक फूड्स का सेवन करना हमारे सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ये खाद्य पदार्थ अत्यधिक रिफाइंड चीनी, ट्रांस फैट और सोडियम से भरे होते हैं, यही वजह है कि इन चीजों का सेवन करने से हमारे लीवर किडनी और शरीर में अन्य महत्वपूर्ण अंगों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
जब ये उपहार बड़ी मात्रा में घर में हमारे घर में होते हैं, तो हम इन्हें जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं, जिससे हमारी सामान्य डाइट और पोषण संतुलन बिगड़ जाता है। त्योहारों के दौरान अनियंत्रित रूप से इसका सेवन करना कई गंभीर बीमारियों को न्योता देता है। इसलिए इस दिवाली, खुशियां मनाएं पर अपनी सेहत को भी प्राथमिकता दें। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि, तोहफों में मिलने वाले इन जंक फूड्स को खाने से हमारे शरीर में किन बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है।