फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Obesity Day 2019: जीवनशैली की इन गलतियों की वजह से हो जाते हैं मोटापे का शिकार

Fri, 11 Oct 2019 12:36 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : social media
11 अक्तूबर को विश्व मोटापा दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का बस एक ही उद्देश्य है लोगों में मोटापे के प्रति जागरूकता पैदा करना और साथ ही स्वास्थ्य के प्रति सचेत करना। इस खास दिन की शुरुआत 2015 में वर्ल्ड ओबेसिटी फेडरेशन ने की थी। आजकल की जीवनशैली को देखते हुए पूरी दुनिया के लिए मोटापा एक बड़ी समस्या बनकर उभरा है और केवल विकसित देशों में ही नहीं बल्कि कम आय वाले देशों के भी नागरिक चाहे वो बच्चे हो या बड़े मोटापे से ग्रस्त नजर आ रहे हैं। मोटापे से होने वाले नुकसान को देखते हुए आज हम आपको बताने जा रहें है कि वो कौन से कारण हैं जो मोटापा बढ़ाने में मदद करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
आजकल जीवनशैली की बहुत सी ऐसी गलतियां है जिसकी वजह से हम मोटापे का शिकार हो रहे हैं। शारीरिक गतिविधियों का कम होना और ज्यादा से ज्यादा कैलोरी का सेवन हमें मोटापे की बीमारी की ओर ढकेल रहा है। नेशनल हेल्थ सर्विस के अनुसार एक सामान्य स्वस्थ पुरुष को करीब 2500 कैलोरी और महिला को करीब 2000 कैलोरी की आवश्यकता होती है। लेकिन इस कैलोरी का स्त्रोत स्वास्थ्यवर्धक भोजन होना चाहिए न कि पिज्जा, बर्गर और फ्रेंचफ्राईस जैसे फास्टफूड। इसके साथ ही इस कैलोरी को खर्च भी करना बहुत जरूरी है क्योंकि जितना शरीर आपका कैलोरी चाहता है उतनी ही मात्रा में उसका गतिविधि करना भी जरूरी है। तो आइए जानें कि हम दिनचर्या में वो कौन सी गलती करते हैं जिसकी वजह से मोटापे का शिकार हो जाते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 7
हानिकारक भोजन
कितना भी परहेज कर लें लेकिन हम फिर भी कुछ न कुछ ऐसा भोजन करते हैं जो सेहत के लिए नुकसानदेह होता है। इसके साथ ही उन लोगों को मोटापे की बीमारी का खतरा ज्यादा होता है जो एक साथ ज्यादा मात्रा में भोजन करते हैं या फिर कोल्ड ड्रिंक और हर समय बाहर का खाना पसंद करते हैं।

 

4 of 7
थायराइड ग्रंथियां भी है जिम्मेदार
थायराइड की वजह से शरीर में मोटापा बढ़ने लगता है जिसका कारण हार्मोन का असंतुलन है। इसके साथ ही गलत जीवनशैली भी थायराइड के लिए जिम्मेदार है

 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : pixa
आनुवांशिक कारण
अगर किसी के परिवार में मोटापे का इतिहास है तो हो सकता है कि आगे वाली पीढ़ी को भी मोटापे का शिकार बना दे।

 
विज्ञापन

6 of 7
बहुत ज्यादा तनाव
जरूरत से ज्यादा तनाव और काम के दबाव की वजह से मोटापे की समस्या हो जाती है। क्योंकि जब आप तनाव में होते हैं तो वजन कम करने के अपने लक्ष्य पर ध्यान कम दे पाते हैं। इसीलिए जरूरी है कि जब आप वजन नियंत्रित करना चाह रहे हों तो अपने तनाव को भी कम करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : social media
कम शारीरिक गतिविधियां
मोटापे का सबसे बड़ा कारण है एक्सरसाइज न करना है और ज्यादा से ज्यादा समय तक बैठे रहना। क्योंकि जब आप शारीरिक गतिविधियों को कम करते हैं तो खाए गए भोजन से एनर्जी नहीं ले पाते हैं और वो एनर्जी फैट के रूप में शरीर में जमा होने लगती है। इसलिए कहा जाता है कि एक इंसान को करीब 150 मिनट की वर्कआउट एक सप्ताह में करनी जरूरी है। तभी मोटापे की समस्या से निजात मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें