दुनियाभर में तेजी से बढ़ती कई गंभीर और क्रोनिक बीमारियों के लिए लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी को प्रमुख कारण माना जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, श्वसन से लेकर कैंसर जैसी कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए धूम्रपान प्रमुख कारक हो सकता है। अध्ययनों में पाया गया है कि जो लोग धम्रपान करते हैं उनमें हृदय रोग, स्ट्रोक, कैंसर और अस्थमा-ब्रोंकाइटिस जैसी गंभीर श्वसन समस्याओं का खतरा अधिक देखा जाता है।
तंबाकू के हानिकारक दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसके सेवन को कम करने के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 31 मई को वर्ल्ड नो टोबैको डे मनाया जाता है। हालिया अध्ययनों में पाया गया है कि युवाओं, विशेषतौर पर युवा महिलाओं में धूम्रपान के मामले अधिक देखे जा रहे हैं।
अगर धूम्रपान को नियंत्रित न किया गया तो इसके कारण होने वाली बीमारियां स्वास्थ्य क्षेत्र पर बड़े दबाव का कारण बन सकती हैं।