धूम्रपान से होने वाली समस्याएं
- फोटो : freepik.com
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
नई दिल्ली के पश्चिम विहार में स्थित एक अस्पताल में चिकित्सा ऑन्कोलॉजी विभाग के यूनिट प्रमुख और सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर कुमार दीप दत्ता चौधरी बताते हैं तंबाकू का सेवन फेफड़ों के कैंसर समेत कई अन्य प्रकार के कैंसर को जन्म देता है। धूम्रपान से आस-पास मौजूद लोगों यानी सेकेंडहैंड स्मोकिंग से भी कैंसर का खतरा होता है। यह मुंह, गले, स्वरयंत्र, अग्नाशय, मूत्राशय, और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर का खतरा भी बढ़ाता है।
डॉक्टर कुमार दीपदत्ता चौधरी बताते हैं, तंबाकू और धूम्रपान से हृदय रोग, स्ट्रोक और मधुमेह जैसी अन्य गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। धूम्रपान जितना जल्दी हो सके छोड़ दें। धूम्रपान छोड़ने में मदद के लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह लें।