स्मोकिंग यानी कि धूम्रपान की आदत लग जाने के बाद इसे छोड़ना बेहद मुश्किल हो जाता है। फिर चाहे आपको इसके सभी नुकसान भी क्यों न पता हो, ये लत आसानी से छूट नहीं पाती है। तंबाकू छोड़ने के लिए लोगों को जागरूक करने के प्रति हर साल 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। तंबाकू और धूम्रपान के सेवन से आपको कई तरह की जानलेवा बीमारियां हो सकती हैं। इनमें फेफड़े के कैंसर से लेकर अस्थमा और हृदय से जुड़ी बीमारियां तक शामिल हैं। कई लोग अवसाद और तनाव में सिगरेट पीना शुरू कर देते हैं ऐसी स्थिति में यह और ज्यादा घातक साबित होती है। अगर आपको सिगरेट और तंबाकू की लत छोड़नी है तो सबसे पहले इसके लिए आप खुद के भीतर की इच्छाशक्ति को जागृत करें और अपने निर्णय पर अड़िग रहें। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताएंगे, जो धूम्रपान की लत छुड़ाने में कारगर हो सकते हैं।