फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World No Tobacco Day 2020: घर में स्मोकिंग करना हो सकता है खतरनाक, बच्चों की सेहत पर पड़ता है बुरा असर

Sun, 31 May 2020 06:50 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस - फोटो : फाइल फोटो
धुम्रपान करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। यह बात न सिर्फ पोस्टर, बैनरों में लिखी रहती है बल्कि धुम्रपान वाले उत्पादों पर भी प्रिंट रहती है। तंबाकू छोड़ने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए दुनियाभर में हर साल 31 मई को तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है।  जो लोग घर में धुम्रपान करते हैं उनके बच्चे ना चाहते हुए भी धुम्रपान के शिकार हो जाते हैं। पैसिव स्मोकिंग या सेकेंड हैंड स्मोकिंग भी उतना ही नुकसानदायक है, जितना नुकसान धुम्रपान करने वाले को होती है। बच्चे में यह समस्या गंभीर इस वजह से हो जाती है क्योंकि वह बड़े हो रहे होते हैं और उनके सांस लेने की गति भी व्यस्कों से ज्यादा होती है।
विज्ञापन

2 of 5
विश्व तंबाकू निषेध दिवस - फोटो : सोशल मीडिया
बच्चे व्यस्कों से ज्यादा तेज गति से सांस लेते हैं। इसलिए उनके फेफड़ों में भी व्यस्कों के मुकाबले अधिक धुआं जाता है। जिन घरों में सिगरेट या बीड़ी का धुआं-धुआं रह-रहकर उठता है उन घरों के बच्चे तंबाकू के धुएं में ही सांस लेते हुए बड़े होते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
विश्व तंबाकू निषेध दिवस - फोटो : फाइल फोटो
प्रेग्नेंसी की अवस्था में सिगरेट या बीड़ी पीने वाली महिलाओं को कम वजन के बच्चे पैदा होते हैं। ऐसे बच्चों की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। साथ ही वह बहुत जल्द ही किसी बीमारी से घिर जाते हैं। ऐसे बच्चों को दिमागी लकवे की शिकायत हो सकती है।

4 of 5
विश्व तंबाकू निषेध दिवस - फोटो : फाइल फोटो
सिगरेट व बीड़ी के धुएं बच्चों के सांस लेने की प्रक्रिया पर इस तरह असर करते हैं कि उनमें अस्थमा की भी शिकायत होने लगती है। अगर बच्चे में अस्थमा की शिकायत पहले से है तो अस्थमा और बढ़ सकता है। साथ ही उसे अनियंत्रित दौरे भी पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2020 - फोटो : अमर उजाला
सिगरेट व बीड़ी के धुएं के कारण बच्चों का सामान्य विकास अवरूद्ध हो जाता है। साथ ही उसका वजन और हाइट दोनों ही दूसरे के मुकाबले कम होती है। इसके अलावा उन्हें कम सुनने की समस्या पैदा हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें