सेरोटेनिन कम होने की समस्या
- फोटो : pixabay
पहले सेरोटोनिन के बारे में जानिए
सेरोटोनिन एक प्रकार का रसायन है जो मस्तिष्क और आपके पूरे शरीर में तंत्रिका कोशिकाओं के बीच संदेश पहुंचाता है। सेरोटोनिन मूड को ठीक रखने, नींद में सुधार करने, पाचन, मतली, घाव भरने, हड्डियों को स्वास्थ रखने, रक्त के थक्के जमाने और यौन इच्छाओं में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि यदि आपमें सेरोटोनिन की कमी है तो ये स्थिति आपमें अवसाद और स्ट्रेस डिसऑर्डर विकसित होने का जोखिम बढ़ा सकती है। खुश, शांत और भावनात्मक रूप से स्थिर महसूस करने के लिए आपमें सेरोटोनिन की आवश्यकता होती है।