फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Mental Health 2019: तनाव के दौर से गुजर रहें हैं तो खुद को रखें इस तरह से फिट

Wed, 09 Oct 2019 03:47 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Pixabay
आजकल का वातावरण इस तरह का है कि हर कोई तनाव में जी रहा है। काम का बहुत अधिक दबाव या काम में असफलता और गलत दिनचर्या, जिसकी वजह से इंसान खुद के लिए वक्त निकाल नही पाता है और तनाव या डिप्रेशन का शिकार हो जाता है। आजकल लगभग हर चौथे इंसान को डिप्रेशन की समस्या रहती है लेकिन इन समस्या से निजात पाने के लिए ही हर साल वर्ल्ड मेंटल हेल्थ को मनाया जाता है ताकि लोग इस बीमारी के प्रति जागरुक हों और सही जीवनशैली के जरिए इससे निजात पाएं। तो आइए जानें कि तनाव के समय किस तरह से खुद को फिट रखा जा सकता है।

 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : eating
भोजन का रखें ध्यान 
तनाव के समय लोग बहुत ही फैटी और हाई कैलोरी वाला खाना खा लेते हैं जबकि अगर आप तनाव से गुजर रहें हो तो उस समय अपने डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए और स्वास्थ्यवर्धक खाना खाना चाहिए। इसमें दलिया, सीरियल्स, साबुत अनाज और सब्जियां शामिल करनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : pixa
एक्सरसाइज को न भूलें
जब हम खुश होते हैं तो रोज खूब जिम करते हैं लेकिन जिंदगी में जरा सा तनाव आते ही सबसे पहले हम जिम जाना बंद कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि व्यायाम खुद में तनाव को कम करने का काम करता है क्योंकि व्यायाम को करने से एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है जो तनाव को कम करने में मदद करता है। अगर आप जिम नहीं जा सकते तो भी परेशान होने की जरूरत नहीं है घर पर भी आप बहुत से वर्कआउट कर सकते हैं।

 

4 of 6
डॉक्टर से सलाह लेने में न झिझकें
अगर डिप्रेशन के कारण आपकी हालत ठीक नहीं है तो बिना किसी संकोच के डॉक्टर से परामर्श लेने से न हिचकें। क्योंकि लगातार तनाव और डिप्रेशन से आपके दिमाग के साथ ही शरीर पर भी असर पड़ने लगता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : pixa
खूब सारी नींद लें
जब हम तनाव या डिप्रेशन में होते हैं तो सबसे पहले हमारी नींद प्रभावित होती है और कम सोने से डिप्रेशन की समस्या बढ़ती ही जाती है। इसलिए जितना हो सके उतना ज्यादा सोने का प्रयास करें। ये आपकी मानसिक हालत को सही करने में मदद करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : pixa
अपने करीबियों से बात करें
अगर काम और परिवार के कारण डिप्रेशन में जा रहे हैं तो उन्हीं को अपना सहारा बनाइए। अपने खास दोस्त, रिश्तेदार जिस पर आपको भरोसा हो उससे अपने दिल की बात कहिए। जब आप अपनी समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करेंगी तो तनाव कम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें