फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध में दावा- टमाटर खाने से 50 फीसदी बढ़ जाती है शुक्राणुओं की गुणवत्ता

Wed, 09 Oct 2019 11:44 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टमाटर - फोटो : pixabay
अगर आपको अपने शुक्राणुओं की गुणवत्ता में इजाफा करना है तो आप ज्यादा से ज्यादा टमाटर खाएं। एक शोध में दावा किया गया है कि टमाटर खाने से शुक्राणुओं की गुणवत्ता में 50 फीसदी का इजाफा होता है। शोध के मुताबिक, दिन में दो चम्मच टमाटर प्यूरी खाने से शुक्राणुओं की गुणवत्ता में सुधार होता है। आइए जानते हैं और क्या कहता है यह शोध?
 
विज्ञापन

2 of 4
टमाटर - फोटो : pixabay
टमाटर में लाइकोपीन होता है। इस ही रसायन की वजह से टमाटर का रंग लाल होता है। लाइकोपीन की वजह से ब्लड प्रेशर कम होता है और पुरुषों में प्रोटेस्टेट कैंसर का खतरा भी कम रहता है। शोध में यह जानकारी दी गई है।
 
विज्ञापन

3 of 4
टमाटर - फोटो : pixabay
इस शोध को करने के लिए वैज्ञानिकों ने पुरुषों को दिन में दो लाइकोपीन से बनी गोली दी। तीन महीने के बाद देखा गया कि इन लोगों में तेजी से शुक्राणु बन रहे हैं। पुरुषों को लाइकोपीन की जो मात्रा दी गई थी वो एक दिन में पके हुए टमाटर के पांच डिब्बों के बराबर थी। शोध में निष्कर्ष निकला कि टममाटर को डाइट में लेने से बढ़िया है कि इसे लाइकोपीन की गोली के तौर पर लिया जाए। 
 
विज्ञापन

4 of 4
टमाटर
शोधकर्ताओं का कहना है कि टमाटर खान से शुक्राणुओं की गुणवत्ता में ही नहीं बल्कि आकार में भी इजाफा होता है। यह शोध यूनिवर्सिटी ऑफ शेफील्ड में हुआ है और शोध से जुड़ी हुई प्रोफेसर एलन पेसी का कहना है कि इस शोध के निष्कर्षों को देखकर वो खुद हैरान हैं। शोध में 56 पुरुषों ने भाग लिया था। इनकी उम्र 19 से 30 साल के बीच थी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें