फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Malaria Day 2026: कब मनाया जाता है मलेरिया दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व

Sat, 25 Apr 2026 08:21 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

World Malaria Day 2026: हर साल अप्रैल के महीने में मलेरिया दिवस मनाया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज भी लोग इस घातक बीमारी के प्रति जागरूक नहीं हैं। ऐसेे में यहां हम आपको इसके बारे में हर डिटेल बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
कब मनाया जाता है मलेरिया दिवस? - फोटो : AI
World Malaria Day 2026: हर साल अप्रैल के महीने में विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। यह दिन लोगों को मलेरिया जैसी घातक बीमारी के प्रति जागरूक करने और इसके रोकथाम के उपायों को फैलाने के लिए समर्पित है। मलेरिया, जिसे मच्छर जनित बिमारी कहा जाता है, दुनिया के कई देशों में अभी भी जानलेवा साबित हो रही है।

हर साल लाखों लोग मलेरिया से प्रभावित होते हैं, लेकिन सही जानकारी और बचाव के तरीकों के अभाव में यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस दिन स्वास्थ्य विशेषज्ञ, सरकारी और गैर-सरकारी संगठन मलेरिया से बचाव, समय पर उपचार और मच्छर जनित बीमारियों के प्रति लोगों को शिक्षित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करते हैं। जागरूकता बढ़ाने से न केवल जान बचती है, बल्कि समाज में मलेरिया जैसी बीमारियों का नियंत्रण भी आसान होता है।

 
विज्ञापन

2 of 6
कब मनाया जाता है मलेरिया दिवस? - फोटो : amar ujala
वर्ल्ड मलेरिया डे का इतिहास

वर्ल्ड मलेरिया डे हर साल 25 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों में मलेरिया जैसी घातक बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाना है। 2000 में अफ्रीकी देशों में इसे अफ्रीका मलेरिया डे के रूप में मनाना शुरू किया गया। इसके बाद इसे पहली बार 2008 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने वैश्विक स्तर पर शुरू किया था।  
 
विज्ञापन

3 of 6
कब मनाया जाता है मलेरिया दिवस? - फोटो : Freepik.com
वर्ल्ड मलेरिया डे का महत्व

मलेरिया दुनिया के कई देशों में एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। यह मच्छर जनित बीमारी है और समय पर उपचार न मिलने पर जानलेवा साबित हो सकती है। वर्ल्ड मलेरिया डे मनाने का उद्देश्य लोगों को मलेरिया से बचाव, सुरक्षित उपाय और समय पर इलाज के महत्व के बारे में जागरूक करना है। यह दिन सरकारों, NGOs और स्वास्थ्य संगठनों को मलेरिया नियंत्रण और रोकथाम में सामूहिक प्रयास करने की प्रेरणा देता है।

 

4 of 6
कब मनाया जाता है मलेरिया दिवस? - फोटो : istock
इस साल की थीम क्या है?

“Driven to End Malaria: Now We Can. Now We Must.” इस थीम के तहत, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और उसके साझेदार यह संदेश देते हैं कि मलेरिया को खत्म करना संभव है और अब हमें इस दिशा में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।   

 
विज्ञापन

5 of 6
कब मनाया जाता है मलेरिया दिवस? - फोटो : Freepik.com
मलेरिया के लक्षण?

अगर किसी को मलेरिया के लक्षण जैसे बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द, कमजोरी या उल्टी दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। जल्दी उपचार शुरू करने से मलेरिया गंभीर रूप नहीं लेता और जान बचाई जा सकती है। समय पर इलाज जीवन के लिए महत्वपूर्ण है और संक्रमण फैलने से रोका जा सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कब मनाया जाता है मलेरिया दिवस? - फोटो : amarujala
क्या हैं बचाव के उपाय?

मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरदानी का इस्तेमाल करना जरूरी है। रात में सोते समय मच्छरदानी से मच्छरों के काटने का खतरा कम होता है। घर और आसपास के क्षेत्र को साफ रखना भी बहुत जरूरी है। जमा पानी, कचरा या गंदगी मच्छरों के पनपने का मुख्य कारण हैं। इसलिए पानी जमा न होने दें और अगर खतरा अधिक है तो डॉक्टर की सलाह से मलेरिया रोधी दवा का सेवन करें।

 
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें