लिंफोमा जागरूकता दिवस 2026
- फोटो : AI
सबसे पहले जान लें कि लिंफोमा क्या है?
लिंफोमा एक प्रकार का ब्लड कैंसर है, जो लसीका तंत्र की कोशिकाओं को प्रभावित करता है। लसीका तंत्र शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके प्रमुख प्रकार हैं:
- हॉजकिन लिंफोमा
- नॉन-हॉजकिन लिंफोमा (NHL)
डॉ. राहुल भार्गव, प्रिंसिपल डायरेक्टर एवं हेड, हेमेटोलॉजी एवं बोन मैरो ट्रांसप्लांट के मुताबिक, नॉन-हॉजकिन लिंफोमा अधिक आम है। इसके विभिन्न प्रकारों में DLBCL प्रमुख है।