World Lung Day 2026: फेफड़े हमारे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने और कार्बन डाइऑक्साइड बाहर निकालने का महत्वपूर्ण काम करते हैं। लेकिन प्रदूषण, धूम्रपान, धूल-धुएं और कुछ बीमारियों के कारण समय के साथ फेफड़ों की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। कई बार फेफड़ों से जुड़ी समस्या के शुरुआती संकेत सामान्य लगते हैं और लोग उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं।
विश्व फेफड़ा दिवस 2026 के मौके पर फेफड़ों की सेहत को लेकर जागरूक होना बेहद जरूरी है। इसी के चले हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में जानकारी देंगे, जिससे ये पता लगाया जा सकता है कि कहीं आपके फेफड़े खराब तो नहीं हैं।
विज्ञापन
2 of 5
फेफड़ों को नुकसान पहुंचने पर शरीर देता है ये संकेत
- फोटो : AI
फेफड़े खराब होने के संकेत क्या हो सकते हैं?
लगातार खांसी
अगर खांसी कई हफ्तों तक बनी रहती है या इलाज के बाद भी बार-बार वापस आती है, तो इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। लगातार खांसी के पीछे संक्रमण, एलर्जी, अस्थमा या फेफड़ों से जुड़ी अन्य समस्या हो सकती है।
सांस फूलना
सामान्य चलने, सीढ़ियां चढ़ने या रोजमर्रा के काम करने के दौरान पहले की तुलना में जल्दी सांस फूलना फेफड़ों की कार्यक्षमता में बदलाव का संकेत हो सकता है। अगर सांस फूलने की समस्या लगातार बढ़ रही है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
विज्ञापन
3 of 5
फेफड़ों को नुकसान पहुंचने पर शरीर देता है ये संकेत
- फोटो : AI
सीने में जकड़न या दर्द
सांस लेते समय सीने में जकड़न, भारीपन या दर्द महसूस होना कई कारणों से हो सकता है। अगर यह समस्या बार-बार होती है या सांस लेने के साथ बढ़ती है, तो चिकित्सकीय जांच कराना बेहतर है।
सांस लेते समय सीटी की आवाज
सांस लेने के दौरान सीटी जैसी आवाज को घरघराहट कहा जाता है। यह वायुमार्ग के संकुचित होने या सूजन जैसी स्थितियों में दिखाई दे सकती है। बार-बार ऐसा होने पर इसकी वजह की जांच जरूरी है।
4 of 5
फेफड़ों को नुकसान पहुंचने पर शरीर देता है ये संकेत
- फोटो : AI
बार-बार श्वसन संक्रमण
अगर व्यक्ति को बार-बार ब्रोंकाइटिस, निमोनिया होते हैं, तो फेफड़ों और श्वसन तंत्र की जांच की जरूरत पड़ सकती है। लगातार संक्रमण के पीछे कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं।
असामान्य थकान
बिना ज्यादा मेहनत किए लगातार थकान महसूस होना भी ध्यान देने योग्य है। कुछ फेफड़ों की बीमारियों में शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलने में परेशानी हो सकती है, हालांकि थकान के कई अन्य कारण भी होते हैं।
फेफड़ों को नुकसान पहुंचने पर शरीर देता है ये संकेत
- फोटो : AI
बलगम में खून
खांसी के साथ बलगम में खून दिखाई देना सामान्य लक्षण नहीं माना जाता। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, इसलिए ऐसा होने पर जल्द डॉक्टर से संपर्क करके इसकी वजह पता करानी चाहिए।
होंठ या उंगलियों का नीला पड़ना
होंठ, नाखून या उंगलियों का नीला या बैंगनी पड़ना शरीर में ऑक्सीजन की कमी का संकेत हो सकता है। अगर इसके साथ सांस लेने में गंभीर परेशानी हो रही है, तो तत्काल चिकित्सा सहायता लेना जरूरी है।
--------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।