फेफड़ों की बढ़ती बीमारियां
- फोटो : Freepik.com
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
अमर उजाला से बातचीत में पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ गौरव चतुर्वेदी बताते हैं, हमारे फेफड़े दिन-रात बिना रुके काम करते हैं, लेकिन हम अक्सर उनकी सेहत पर तब ध्यान देते हैं जब सांस लेने में परेशानी शुरू हो जाती है। इसी अंग की मदद से हमे निरंतर प्राणवायु मिलती रहती है, ऐसे में फेफड़ों में होने वाली कोई भी गड़बड़ी गंभीर और जानलेवा समस्याओं का कारण बन सकती है।
- फेफड़ों का डैमेज हमेशा अचानक नहीं होता। कई बार हमारी आदतें और परिस्थितियां लंबे समय में सांस लेने की क्षमता पर असर डालती रहती हैं, जिसका अंदाजा भी नहीं होता।
- धूम्रपान इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, ये फेफड़ों के लिए सबसे खतरनाक है, लेकिन खतरा सिर्फ सिगरेट तक सीमित नहीं है। हमारी रोजमर्रा की कई गलतियां भी लंग्स की सेहत को नुकसान पहुंचाती रहती हैं।