World lung cancer day 2025: हर साल 1 अगस्त को 'वर्ल्ड लंग्स कैंसर डे' मनाया जाता है। यह दिन एक गंभीर वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती, फेफड़ों के कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसके प्रभावों को कम करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। फेफड़ों का कैंसर दुनियाभर में कैंसर से संबंधित मौतों का एक प्रमुख कारण है, और भारत जैसे देशों में भी इसकी दरें तेजी से बढ़ रही हैं।
इस बीमारी से जुड़े मिथकों को दूर करना, शुरुआती पहचान के महत्व पर जोर देना और इसके प्रबंधन व उपचार में हो रही प्रगति को उजागर करना इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है। यह दिन न केवल रोगियों और उनके परिवारों को समर्थन देने का अवसर प्रदान करता है, बल्कि अनुसंधान और बेहतर स्वास्थ्य नीतियों के लिए भी एक मजबूत आवाज उठाता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि वर्ल्ड लंग्स कैंसर डे क्यों मनाया जाता है, साथ ही ये भी जानेंगे कि साल 2025 का थीम क्या है?