Loneliness Crisis in Teenagers: आधुनिक तकनीक ने हमारे जीवन को कई मायनों में आसान बना रहा है, लेकिन इसके कुछ अनपेक्षित दुष्प्रभाव भी सामने आ रहे हैं, खासकर किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य पर। हाल ही में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है कि दुनिया भर के किशोर अपने दोस्तों के बजाय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई के साथ अधिक समय बिता रहे हैं।
अकेले अमेरिका में ही किशोरों के बीच अकेलेपन का संकट इतना गहरा गया है कि 33 प्रतिशत किशोर अब इंसानी दोस्तों की बजाय एआई चैटबॉट्स से दोस्ती कर रहे हैं और अपने दिल की बातें साझा कर रहे हैं। यह स्थिति गंभीर चिंता का विषय है, क्योंकि सामाजिक अलगाव और आभासी रिश्तों पर अत्यधिक निर्भरता उनके मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर गहरा नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।