World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को वर्ल्ड लिवर डे मनाया जाता है। ऐसे में हम आपको बताएंगे ऐसे फूड आइटम्स के बारे में, जिनके सेवन से लिवर की कई दिक्कतें दूर होती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
लिवर को मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें
- फोटो : AI
World Liver Day 2026: लिवर हमारे शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है, जो डिटॉक्सिफिकेशन, पाचन और ऊर्जा संग्रहण जैसे कई जरूरी कार्य करता है। आज की अनियमित जीवनशैली, गलत खानपान, शराब का सेवन और जंक फूड की अधिकता के कारण लिवर पर बुरा असर पड़ता है। समय रहते ध्यान न देने पर फैटी लिवर, सूजन और अन्य गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
इन्हीं सबको समझाने के लिए हर साल 19 अप्रैल को वर्ल्ड लिवर डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को लिवर से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक करना और इसके स्वास्थ्य की देखभाल के महत्व को समझाना है।
ऐसे में सही डाइट अपनाकर लिवर को स्वस्थ और मजबूत रखा जा सकता है। कुछ खास फूड आइटम्स ऐसे होते हैं जो लिवर की सफाई में मदद करते हैं और इसके कार्य को बेहतर बनाते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
लिवर को मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें
- फोटो : Freepik.com
हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, मेथी, सरसों और ब्रोकली जैसी सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर से भरपूर होती हैं।
ये लिवर में जमा विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करती हैं।
इनमें मौजूद क्लोरोफिल खून को साफ करने में भी सहायक होता है, जिससे लिवर पर बोझ कम पड़ता है।
विज्ञापन
3 of 6
लिवर को मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें
- फोटो : freepik.com
लहसुन
लहसुन में मौजूद सल्फर कंपाउंड्स लीवर एंजाइम्स को एक्टिव करते हैं, जिससे शरीर की डिटॉक्स क्षमता बढ़ती है।
यह हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है और लिवर को इंफेक्शन से भी बचाता है।
नियमित सेवन लिवर की कार्यक्षमता को बेहतर बना सकता है।
4 of 6
लिवर को मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें
- फोटो : Freeepik.com
नींबू
नींबू विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है, जो लिवर को साफ रखने में मदद करता है।
ये फैट मेटाबॉलिज्म को बेहतर करता है और लिवर में जमा अतिरिक्त वसा को कम करने में सहायक होता है।
सुबह गुनगुने पानी में नींबू का सेवन डिटॉक्स के लिए फायदेमंद माना जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
लिवर को मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें
- फोटो : इंस्टाग्राम
हल्दी
हल्दी में मौजूद तत्व सूजन कम करने और लिवर सेल्स की मरम्मत में मदद करती है।
ये लिवर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाती है।
हल्दी लंबे समय तक लीवर हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में सहायक होता है।
लिवर को मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें
- फोटो : Freepik
ग्रीन टी
ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन्स लीवर को डिटॉक्स करने और फैटी लिवर के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।
यह शरीर में मेटाबॉलिज्म को भी सुधारती है, जिससे लिवर पर अतिरिक्त फैट जमा होने की संभावना कम हो जाती है।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।