आज वर्ल्ड लिवर डे है, वैश्विक स्तर पर बढ़ती लिवर की बीमारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 19 अप्रैल को यह मनाया जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कम उम्र के लोग लिवर की बीमारियों के शिकार हो रहे हैं, यह न सिर्फ शारीरिक समस्याओं को बढ़ाती है साथ ही जीवन की गुणवत्ता पर भी इसका असर हो सकता है। फैटी लिवर की समस्या ऐसी ही एक बीमारी है जिसके रोगियों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि लिवर में फैट के जमाव के कारण होने वाली यह बीमारी लगभग 25 फीसदी युवाओं को हो सकती है।
इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए साल 2023 के वर्ल्ड लिवर डे का थीम रखा गया है- "Be Vigilant, Do Regular Liver Check-Up, Fatty Liver Can Affect Anyone." इसका मतलब है- "सतर्क रहिए और नियमित रूप से लिवर चेक-अप कराइए, फैटी लिवर डिजीज किसी को भी प्रभावित कर सकता है।"
आइए जानते हैं कि फैटी लिवर की समस्या की जांच और इस बीमारी से बचाव कैसे किया जा सकता है?