फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World liver day 2021: लिवर खराब होने के संकेत हैं ये पांच लक्षण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Mon, 19 Apr 2021 01:53 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Dr. Vijayant Kumar Sachan

डॉ. विजयंत कुमार सचान

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एम.एस (जनरल सर्जरी), डीएनबी (सर्जरी गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी) 
अनुभव- 8 वर्ष 


लिवर यानी यकृत हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है। यह शरीर में भोजन पचाने से लेकर पित्त बनाने तक का काम करता है। यह पूरे शरीर को डिटॉक्स करता है यानी शरीर से विषैले पदार्थो को बाहर निकालता है और साथ ही शरीर को संक्रमण से लड़ने, ब्लड शुगर (रक्त शर्करा) को नियंत्रित करने,  फैट को कम करने और प्रोटीन बनाने में भी मदद करता है। इसलिए लिवर को मजबूत रखना बहुत ही जरूरी होता है। हालांकि कुछ लोगों का लिवर कमजोर होता है, जिससे उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं लिवर खराब होने के कुछ संकेतों यानी लक्षणों के बारे में, जिन्हें नजरअंदाज करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। 
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
पेट का आकार बढ़ना 
  • कुछ लोगों के लिवर में सूजन आ जाती है, जिससे उनके पेट का आकार बढ़ जाता है। कई लोग इसे मोटापा समझने की गलती कर बैठते हैं, जो बाद में दिक्कतें पैदा कर सकता है। इसलिए अगर आपके पेट का आकार बढ़े और समय-समय पर वहां दर्द हो रहा हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
पेशाब का रंग बदल जाना 
  • लिवर खराब होने की स्थिति में पेशाब का रंग बदल जाता है, यानी गहरा हो जाता है। इसके अलावा नाखूनों और पीलिया के लक्षण जैसे आंखों के सफेद भाग का पीला हो जाना भी लिवर खराब होने का संकेत हो सकता है। ऐसे में आपको डॉक्टर से जरूर दिखाना चाहिए। 

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
त्वचा में खुजली होना 
  • वैसे तो यह एक आम समस्या है, जिसे हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन लिवर खराब होने की स्थिति में भी त्वचा में खुजली की समस्या हो सकती है। दरअसल, बाइल जूस जब त्वचा के नीचे जमने लगता है, तो खुजली शुरू हो जाती है। 
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मुंह से बदबू आना 
  • अक्सर बुखार होने पर मुंह का स्वाद खराब हो जाता है, लेकिन अगर आपको बुखार न हो, फिर भी ऐसी समस्या होती है और इसके साथ ही लगातार कड़वापन बना रहता है, तो यह लिवर खराबी का संकेत हो सकता है। इसके अलावा लिवर की खराबी होने पर अमोनिया की अधिकता के कारण मुंह से बदबू आना भी शुरू हो जाता है। 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
भूख न लगना, पेट में गैस बनना और बदहजमी 
  • कई लोगों को भूख न लगने की समस्या होती है या फिर पेट में गैस बन जाता है और बदहजमी होती है, यह आम समस्या है। लेकिन अगर ये समस्याएं लगातार हो रही हैं, तो इसे लिवर खराब होने का लक्षण माना जाता है। इसके अलावा लिवर खराब होने की स्थिति में छाती में जलन और भारीपन की समस्या भी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लिवर को साफ और स्वस्थ रखने के लिए करें इन चीजों का सेवन 
  • रोजाना 2-3 लहसुन की कलियां 
  • नियमित रूप से नींबू पानी या उसमें शहद डालकर उसका सेवन करें 
  • 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर एक गिलास पानी में मिलाकर उसे उबालकर दिन में दो बार पिएं 
  • रोजाना एक सेब का करें सेवन 
  • रोजाना एक मुट्ठी अखरोट चबाकर खाएं 
नोट: डॉ. विजयंत कुमार सचान अत्यधिक योग्य और अनुभवी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जन हैं। इन्होंने चेन्नई के स्टेनली मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस पूर किया है। इसके बाद इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से एमएस (जनरल सर्जरी) की पढ़ाई पूरी की है। बता दें कि डॉ. विजयंत कुमार सचान ने हैदराबाद के ग्लोबल हॉस्पिटल से सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी में सुपर स्पेशलाइजेशन भी किया है। यहां पर इन्होंने एडवांस्ड मिनिमल एक्सेस सर्जरी (लैप्रोस्कोपी) कॉम्प्लेक्स आंतों के कैंसर सर्जरी, हेपेटोबिलियरी सर्जरी और लिवर ट्रांसप्लांट की ट्रेनिंग ली। इनकी खास दिलचस्पी जटिल गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर सर्जरी और एचपीबी सर्जरी में है। डॉ. विजयंत कुमार सचान की आईएमए और एएसआई में सदस्यता भी है। वह एक गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जन हैं, जो इस क्षेत्र में 8 साल का विशाल अनुभव रखते हैं। 
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें