Benefits Of Kissing For Health: 6 जुलाई को किस डे मनाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय किस डे हेल्दी रिलेशनशिप और किस के फायदों को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। किस यानी चुंबन भावनाओं की अभिव्यक्ति का एक खूबसूरत माध्यम है। किस करने से रिश्ते में प्यार और लगाव तो बढ़ता ही है, साथ ही कुछ सेहतमंद फायदे भी होते हैं। सेहत के लिए किस करना फायदेमंद है। किस कई तरह की शारीरिक समस्याओं को कम कर सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, किस करने के दौरान चेहरे के 34 फेशियल मसल्स और शरीर की 112 पॉश्चर मसल्स सक्रिय हो जाती हैं। इसके कारण मांसपेशियां टाइट और टोन्ड रहती हैं। चुंबन चेहरे में रक्त संचार को तेजी से बढ़ाता है, जिससे त्वचा जवान और खूबसूरत दिखती है। एक चुंबन उम्र को बढ़ने से रोकने और शारीरिक समस्याओं के इलाज का काम करता है। विश्व चुंबन दिवस के मौके पर जानिए किस करने के सेहतमंद फायदों के बारे में।