फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Kiss Day: 'किस' करने से बढ़ सकती है आपकी उम्र, चुंबन के हैं कई सेहतमंद फायदे

Wed, 06 Jul 2022 01:35 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किस करने के सेहतमंद फायदे - फोटो : istock
Benefits Of Kissing For Health: 6 जुलाई को किस डे मनाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय किस डे हेल्दी रिलेशनशिप और किस के फायदों को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। किस यानी चुंबन भावनाओं की अभिव्यक्ति का एक खूबसूरत माध्यम है। किस करने से रिश्ते में प्यार और लगाव तो बढ़ता ही है, साथ ही कुछ सेहतमंद फायदे भी होते हैं। सेहत के लिए किस करना फायदेमंद है। किस कई तरह की शारीरिक समस्याओं को कम कर सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, किस करने के दौरान चेहरे के 34 फेशियल मसल्स और शरीर की 112 पॉश्चर मसल्स सक्रिय हो जाती हैं। इसके कारण मांसपेशियां टाइट और टोन्ड रहती हैं। चुंबन चेहरे में रक्त संचार को तेजी से बढ़ाता है, जिससे त्वचा जवान और खूबसूरत दिखती है। एक चुंबन उम्र को बढ़ने से रोकने और शारीरिक समस्याओं के इलाज का काम करता है। विश्व चुंबन दिवस के मौके पर जानिए किस करने के सेहतमंद फायदों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
किस से इम्यूनिटी बढ़ती है - फोटो : iStock
किस करने से बढ़ती है इम्यूनिटी

चुंबन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। साल 2014 में माइक्रोबायोम जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन रिपोर्ट के मुताबिक, होठों पर किस करते समय कपल का स्लाइवा एक दूसरे में ट्रांसफर होता है। स्लाइवा में कुछ कीटाणुओं हल्की मात्रा में होते हैं, जिनके संपर्क में आने पर इम्यून सिस्टम के खिलाफ एंटीबॉडी बनना शुरू होती है। किस करने से शरीर में पहुंचे इस कीटाणु के कारण भविष्य में होने वाली बीमारी का खतरा कम हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
चुंबन मूड फ्रेश करता है। - फोटो : istock
चुंबन से तनाव कम होता है

किस करने से डिप्रेशन और स्ट्रेस में भी कमी आती है। कोर्टिसोल हार्मोन की वजह से इंसान में तनाव बढ़ता है। लेकिन जब लोग एक दूसरे किस करते हैं, गले लगाते हैं या प्यार का इजहार करते है दिमाग में कोर्टिसोल का लेवल कम होने लगता है। इससे ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज होते हैं, जो तनाव को कम करते हैं। आसान शब्दों में कहें तो किस करने मूड फ्रेश होता है। बेचैनी और अनिद्रा के साथ चिंता कम होने लगती है।

4 of 5
किस से हाई बीपी कम होता है। - फोटो : iStock
चुंबन से हाई बीपी की शिकायत कम होती है

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है, उनके लिए चुंबन एक कारगर इलाज हो सकता है। किसिंग एक्सपर्ट और लेखक एंड्रिया डिमिर्जियन का कहना है कि जब लोग किस करते हैं तो उनके हृदय की गति बढ़ने लगती है। इसके कारण रक्त वाहिकाएं चौड़ी हो जाती हैं और रक्त प्रवाह बेहतर होता है, जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किस से कोलेस्ट्राॅल नियंत्रित रहता है - फोटो : iStock
कोलेस्ट्रॉल कम होता है

चुंबन सीरम कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम कर सकता है। दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे से राहत दिलाने के लिए किस करना फायदेमंद है।  
---------------------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। अमर उजाला इस दावे की पुष्टि नहीं करता है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें